Last Updated:
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां कई बार दी गई हैं. एक बार से कई स्कूलों को धमकी दी गई है. आर्मी स्कूल को भी धमकी दी गई है.
दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. (फाइल फोटो)
Delhi School Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी सूचना मिलते ही खलबली मच गई. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धमकी को किसने और कहां से दी. बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकियां मिली थीं, लेकिन बाद में वे फर्जी साबित हुए थे.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कई स्कूलों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के मुताबिक, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला. इसके अलावा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, धौला कुआं को भी बम की धमकी मिलने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल, सरदार पटेल स्कूल और एयर फोर्स बल भारती स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं. धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और जांच शुरू की.
स्कूल परिसरों की जांच
पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों की जांच की. बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरे ई-मेल किसने भेजे और इनका उद्देश्य क्या था. लगातार कई स्कूलों को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस ई-मेल के स्रोत और उसकी तकनीकी जानकारी की जांच कर रही है. अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें
