सीएम रेखा गुप्ता को भी SIR का नोटिस, क्या वोटर लिस्ट से कट जाएगा नाम? चुनाव अधिकारी ने बताई पूरी कहानी

दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी चर्चा में आ गया है. सीएम रेखा गुप्ता को SIR का नोटिस जारी किया गया है. इस पूरे मामले पर चुनाव अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. चुनाव अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की मतदाता सूची में दर्ज एंट्री को सत्यापन के दौरान एक ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ यानी तार्किक विसंगति की श्रेणी में चिन्हित किया गया था. इसी प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस जारी हुआ.

हालांकि, दस्तावेजों और मौके पर किए गए सत्यापन के बाद रेखा गुप्ता की एंट्री को सही पाया गया और उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए वैध कर दिया गया है.

आखिर रेखा गुप्ता को क्यों जारी हुआ नोटिस?

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, SIR-2026 के दौरान AC-14 शालीमार बाग की मतदाता सूची में रेखा गुप्ता की एंट्री को फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ के तौर पर चिन्हित किया गया था.

इसके बाद चुनाव आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया गया. इसका मकसद किसी तरह की कार्रवाई करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची में दर्ज जानकारी और उपलब्ध दस्तावेजों का सत्यापन करना था.

नोटिस जारी होने के बाद बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ ने मौके पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया. मतदाता की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और संबंधित तथ्यों की जांच की गई.

जांच के बाद सही मिली एंट्री

चुनाव अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दस्तावेजों और तथ्यों के सत्यापन के बाद रेखा गुप्ता की मतदाता सूची में दर्ज एंट्री सही पाई गई. इसके बाद उनकी एंट्री को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए वैध कर दिया गया. इस मामले में सत्यापन के बाद रेखा गुप्ता की एंट्री को सही पाया गया है.

4 नवंबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट

दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है. चुनाव अधिकारी ने बताया कि अंतिम वोटर लिस्ट 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी.

चुनाव अधिकारी ने SIR की पूरी कवायद के उद्देश्य को भी स्पष्ट किया. इसके मुताबिक, इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *