Last Updated:
नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में नेशनल सिल्क एक्सपो शुरू हो चुका है. यहां देशभर की मशहूर बनारसी और कांजीवरम साड़ियां मिल रही हैं. 16 अगस्त तक चलने वाले इस एक्सपो में एंट्री फ्री है. बहन को शानदार साड़ी गिफ्ट करने का यह बेहतरीन मौका है.
नई दिल्लीः रक्षाबंधन का त्योहार बस आने वाला है और अगर इस बार भाई अपनी बहन को कोई प्यारा सा तोहफा देना चाहते हैं, तो साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. खासकर तब, जब साड़ी कोई आम साड़ी नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगरों के हाथों से तैयार की गई हो. दिल्ली में लगा नेशनल सिल्क एक्सपो इन दिनों साड़ी पसंद करने वालों के लिए खास बना हुआ है. यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आई साड़ियां देखने और खरीदने को मिल रही हैं.
एक जगह मिलेंगी कई तरह की साड़ियां
इस एक्सपो में सिल्क, कॉटन और लिनन की कई तरह की साड़ियां मौजूद हैं. अलग-अलग राज्यों की अपनी खास बुनाई और डिजाइन यहां देखने को मिल रही है. कहीं हल्की और सादी साड़ियां हैं, तो कहीं रंग-बिरंगे डिजाइन और बारीक काम वाली साड़ियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं.यहां पारंपरिक बुनाई वाली साड़ियों के साथ बनारसी, भागलपुरी, कांजीवरम, चंदेरी, माहेश्वरी, तसर और इकत जैसी अलग-अलग किस्मों की साड़ियां भी देखने को मिल रही हैं यानी बहन की पसंद चाहे सिंपल हो या थोड़ी भारी साड़ी पहनने की, यहां कई ऑप्शन मिल जाएंगे.
साड़ी के साथ और भी सामान
अगर आपकी बहन को साड़ी के अलावा कुछ और पसंद है, तो यहां दूसरे सामान भी मिल जाएंगे. एक्सपो में ड्रेस मटीरियल, फैशन ज्वेलरी, होम टेक्सटाइल और होम लिनेन भी रखे गए हैं. यानी राखी की खरीदारी एक ही जगह पर पूरी की जा सकती है.
कहां लगा है एक्सपो
नेशनल सिल्क एक्सपो 9 से 16 अगस्त तक कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग, नई दिल्ली में लगा है. यह पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास है. यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है.यहां पहुंचना भी बेहद आसान है. अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो पटेल चौक मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी है, जहां से कुछ ही मिनट पैदल चलकर आप एक्सपो तक पहुंच सकते हैं.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
