Delhi Bartan Market: बेटी की शादी के लिए चाहिए बर्तनों का सेट? दिल्ली के इन बाजार में आधे दाम पर मिलेगा सामान

होमताजा खबरDelhi

बेटी की शादी के लिए चाहिए बर्तनों का सेट? दिल्ली में यहां आधे दाम पर मिलेगा

Last Updated:

Delhi Bartan Market: अगर आप अच्छी क्वालिटी और सही दाम में बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ मार्केट्स आपके काफी काम आ सकती हैं. यहां आपको स्टील, कॉपर, ब्रास, नॉन-स्टिक किचन सेट, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, भगोने, थाली सेट और कई तरह के गिफ्ट आइटम अच्छे दामों में मिल जाएंगे. बेटी की शादी के लिए बर्तन खरीदने को सदर बाजार का डिप्टीगंज होलसेल, चावड़ी बाजार के तांबे पीतल के बर्तन और करोल बाग के मॉडर्न किचन सेट मशहूर हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: घर में बेटी की शादी हो तो तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं. कपड़ों और ज्वेलरी के साथ-साथ बर्तनों की खरीदारी भी शादी का एक अहम हिस्सा मानी जाती है. कई परिवार आज भी बेटी की विदाई के समय किचन का जरूरी सामान, डिनर सेट, स्टील के बर्तन, कुकर, भगोने, थाली सेट और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान खरीदते हैं, ताकि नए घर में शुरुआत आसान हो सके. ऐसे में अगर आप अच्छी क्वालिटी और सही दाम में बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ मार्केट्स आपके काफी काम आ सकती हैं. यहां आपको स्टील, कॉपर, ब्रास, नॉन-स्टिक किचन सेट, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, भगोने, थाली सेट और कई तरह के गिफ्ट आइटम अच्छे दामों में मिल जाएंगे. खास बात ये है कि यहां थोक और रिटेल दोनों में खरीदारी की जा सकती है.

सदर बाजार का डिप्टीगंज
दिल्ली में बर्तन खरीदने की बात हो और सदर बाजार के पास स्थित डिप्टीगंज मार्केट का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह जगह बर्तनों की होलसेल मार्केट के तौर पर काफी मशहूर है. यहां स्टील के बर्तन, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, किचन सेट, भगोने और अलग-अलग डिजाइन के कई बर्तन बजट के हिसाब से मिल जाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां एक ही सामान कई दुकानों पर मिलता है. जिससे आप दाम की तुलना कर सकते हैं और मोलभाव का भी मौका मिल जाता है.

चावड़ी बाजार 
अगर आप बेटी की शादी के लिए तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो चावड़ी बाजार भी अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां आपको पारंपरिक डिज़ाइन वाले कई बर्तन मिल जाएंगे. कई परिवार आज भी शादी में कॉपर और ब्रास के बर्तन खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि इन्हें शुभ माना जाता है और ये लंबे समय तक चलते हैं.

करोल बाग में मिलेंगे मॉडर्न किचन सेट
अगर आप थोड़ा स्टाइलिश और मॉडर्न किचन सामान खरीदना चाहते हैं, तो करोल बाग मार्केट जा सकते हैं. यहां अच्छे डिजाइन वाले डिनर सेट, ग्लास सेट और मॉडर्न किचन आइटम की अच्छी वैरायटी मिल जाती है. हालांकि यहां कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन क्वालिटी और डिजाइन काफी अच्छे होते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *