Last Updated:
Delhi University, DUSU Elections 2026: चार साल पहले कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी के मंच से एक लड़के ने कहा था-आज अकेला चल रहा हूं, एक दिन पीछे काफिला होगा.तब यह सिर्फ तालियों के बीच कही गई एक लाइन थी. 19 सितंबर 2026 को उसी लड़के के पीछे सचमुच हजारों छात्रों का काफिला खड़ा था. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल किए. जीत के बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी तो बताया कि पिछले 24 घंटे में उनके पास हजारों कॉल, मैसेज और डीएम आ चुके हैं. हर किसी का जवाब न दे पाने का उन्हें अफसोस है…
DUSU Election 2026, Deepanshu Shokeen dusu chunav: दीपांशु शौकीन ने अपने वीडियो में किया खुलासा.
Delhi University, DUSU Elections 2026: साल 2022 की बात है. शहीद भगत सिंह कॉलेज (इवनिंग) की फ्रेशर्स पार्टी चल रही थी. एक लड़का स्टेज पर गया और ये बातें कहीं.उस वक्त वह कॉलेज का एक फ्रेशर था. उसकी इन पंक्तियों पर खूब तालियां बजीं. वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि चार साल बाद यही लड़का दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उपाध्यक्ष पद जीतेगा.19 सितंबर 2026 को जब नतीजे आए तो उसी लड़के दीपांशु शौकीन को 30,615 वोट मिले उसने जीत हासिल की.इस जीत से उत्साहित दीपांशु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें अपनी बात बताई. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि सच कहूं तो जीत के बाद के पिछले 24 घंटे मेरे लिए इतने अलग रहे हैं कि मुझे खुद समझ नहीं आ रहा कि अपनी बात कहां से शुरू करूं.
‘पिछले 24 घंटे में हजारों कॉल आए…’
दीपांशु शौकीन ने अपने वीडियो में कहा कि पिछले 24 घंटे से मेरे पास हजारों कॉल्स आ रहे हैं. हजारों मैसेज आए हैं. हजारों डीएम आए हैं. बहुत सारे लोग मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं.मैं दिल से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं हर कॉल नहीं उठा पा रहा हूं. हर मैसेज का जवाब नहीं दे पा रहा हूं.बहुत सारे लोग मिलना चाहते हैं लेकिन मैं अभी हर किसी से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिल पा रहा हूं.सच कहूं तो मेरा मन है कि मैं हर एक व्यक्ति तक पहुंचूं.काश मैं आप सभी के पास पहुंच पाता.हर एक इंसान से मिलता. उसका हाथ पकड़कर सामने से कहता-थैंक यू.
Thank you to everyone who stood by me through this battle. Your support means the absolute world.
