16 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस देसी SUV पर मिल रहा ₹1.50 लाख का बंपर दिवाली डिस्काउंट

इंडियन ऑटो मार्केट में दिवाली की धूम है. इस मौके पर Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV को बेहतरीन डिस्काउंट के साथ पेश किया है. हम Scorpio N की बात कर रहे हैं. इस 7-सीटर SUV पर 1.50 लाख रुपये तक की बंपर छूट मिल रही है. महिंद्रा की ये लैडर-ऑन-फ्रेम एसयूवी अपने बोल्ड लुक, जबरदस्त रोड प्रेजेंस और बेहतरीन इंजन ऑप्शन के चलते बाजार में खासी लोकप्रिय है.

लंबे वेटिंग पीरियड के लिए पहचानी जाने वाली इस एसयूवी पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना खरीदारों के लिए एक शानदार मौका है. अगर आप भी इस त्योहारी सीजन नई 4×4 एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये डील आपके लिए बजट की बचत के साथ काफी फायदेमंद हो सकती है. आइए डिस्काउंट डिटेल के साथ इसकी डिजाइन और इंजन-माइलेज डिटेल के बारे में जानते हैं.

डिस्काउंट ऑफर की डिटेल

महिंद्रा की इस छूट योजना में सबसे बड़ा फायदा प्री-फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो एन के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है. इसके टॉप-स्पेक Z8L और Z8T फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) ऑटोमैटिक वेरिएंट पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का कुल बेनिफिट दिया जा रहा है. इसमें 1.25 लाख रुपये तक का सीधा कैश डिस्काउंट शामिल है, जबकि शेष 25,000 रुपये तक के फायदे एक्सेसरीज पैकेज या एक्सचेंज बेनिफिट के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

स्कॉर्पियो एन का रुख बेहद मस्कुलर और मॉडर्न है. इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश वाली सिग्नेचर 6-स्लैट ग्रिल, नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और ‘स्टिंग-लाइक’ एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल में 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, फंक्शनल रूफ रेल्स और पीछे वर्टिकल एलईडी टेल लैंप्स इसके रोड प्रेजेंस को बेहद आक्रामक बनाते हैं.

केबिन में रिच ब्लैक और ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) और 7-सीटर सीटिंग लेआउट का विकल्प मिलता है. प्रीमियम डैशबोर्ड, सॉफ्ट-टच मटेरियल और शानदार विजिबिलिटी केबिन को लग्जरी अहसास देते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सोनी का 12-स्पीकर 3D साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (AdrenoX) दी गई है.

इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड, हिल-डिसेंट कंट्रोल, TPMS और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स जैसे पुख्ता इंतजाम हैं.

इंजन और माइलेज

स्कॉर्पियो एन में दो दमदार इंजन- 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल (200 PS की पावर और 380 Nm टॉर्क) और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलते हैं. डीजल इंजन हाई वेरिएंट्स में 175 PS की पावर और 400 Nm तक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ डेडिकेटेड 4XPLOR फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है.

ड्राइविंग कंडीशन और वेरिएंट के बेस्ड पर पेट्रोल वर्जन में लगभग 10 से 12 किमी/लीटर और डीजल वर्जन में 13 से 16 किमी/लीटर तक का माइलेज मिल जाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *