Last Updated:
Delhi The Leela Palace 5-Star Luxury Hotel: दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित द लीला पैलेस एक 5-स्टार लग्जरी होटल है, जिसमें 254 कमरे और सुइट्स हैं. यह 3 एकड़ में फैला है और इसे बनाने में 1700 करोड़ रुपये लगे थे. यहां एक रात का किराया 22,000 से 1 लाख रुपये तक से अधिक हो जाता है
नई दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक बेहद भव्य और आलीशान होटल आपने अक्सर देखा होगा, जिसका नाम द लीला पैलेस है. यह सच में महल जैसा लगता है. इसकी लॉबी इतनी शानदार और लग्जरी है कि आप उसे देखकर ही दंग रह जाएंगे. इसके अलावा चारों ओर लगे हुए खूबसूरत कांच और तो और यहां का वॉशरूम भी किसी लग्जरी वॉशरूम से कम नहीं है, क्योंकि यह फाइव स्टार होटल है.
आपको बता दें दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस एक 5-स्टार लग्जरी होटल है. जहां 254 कमरे और सुइट्स हैं. यह होटल करीब 3 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. इस होटल में ग्रैंड डीलक्स रूम 48 हैं. जबकि प्रीमियर रूम 41 है. वहीं, रॉयल प्रीमियर रूम 60 और रॉयल क्लब 69 हैं. इसके अलावा यहां पार्लर सुइट्स 6 हैं. एक्जीक्यूटिव सुइट्स 2 हैं. लग्जरी सुइट्स 5 हैं. लग्जरी सुइट्स बालकनी के साथ 2 हैं. यहां महाराजा सुइट्स प्रेसीडेंशियल सुइट्स 1-1 हैं.
जानें होटल बनाने में कितना आया था खर्च
द लीला पैलेस में 8 मीटिंग हॉल है. इसके अलावा यहां पर कॉन्फ्रेंस हॉल भी है. बहुत बड़ी लॉबी है. और तो और यहां पर तमाम फूड होटल हैं. यहां पर हर एक देश की खास डिश के साथ रेस्टोरेंट मौजूद हैं. जैसे चाइनीस, कॉन्टिनेंटल, साउथ इंडियन के अलावा इटालियन और जापानी के साथ ही अमेरिकन फूड भी यहां पर बहुत मिलता है. क्योंकि विदेशी पर्यटक यहां खूब आते हैं. यहां होटल 1700 करोड़ रूपये से बनकर तैयार हुआ था.
जानें एक रात का किराया
द लीला पैलेस विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा है और जब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन के साथ ही कई बड़े ऐसे इवेंट होते हैं. जो विदेशी पर्यटक और विशेषज्ञ आते हैं तो यह होटल महंगा हो जाता है. यहां पर अभी फिलहाल सामान्य दिनों में एक रात रुकने का किराया लगभग 22000 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए के बीच में है, लेकिन जब बड़े कार्यक्रम होते हैं जिसमें देश-विदेश के पर्यटक आते हैं, तब यहां की एक रात की कीमत ही 14 से 15 लाख तक पहुंच जाता है. कभी-कभी 32 लाख रुपए तक हो जाती है.
इसलिए यह होटल अपनी अच्छी सुविधाओं के लिए जाना जाता है. इसलिए यह होटल महंगा भी है. विदेशी पर्यटकों का यह होटल सबसे पसंदीदा है और इसका पूरा स्ट्रक्चर भी दिल्ली में मौजूद बाकी फाइव स्टार होटल से काफी अलग है. यही नहीं, द लीला पैलेस अपने अच्छे और बेहतरीन खाने के लिए भी जाना जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
