पुणे से पत्रकारिता, USA से मास्टर्स, नीट-CBSE में धांधली के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अभिजीत दिपके कौन हैं?

Last Updated:

Cockroach Janta Party Abhijeet Dipke: इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स जुटाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके भारत लौट आए हैं. नीट और सीयूईटी विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे अभिजीत के एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड के बारे में जानिए सबकुछ.

Cockroach Janta Party Abhijeet Dipke: अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच चुके हैं

नई दिल्ली (Abhijeet Dipke). सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए और कब कोई मजाक बड़ा आंदोलन बन जाए, कहा नहीं जा सकता. इंटरनेट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम के सैटायरिकल पॉलिटिकल मूवमेंट ने तहलका मचा रखा है. इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स का आंकड़ा 1.1 करोड़ को पार कर चुका है. इस वायरल आंदोलन की शुरुआत 30 साल के पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अभिजीत दिपके ने की है. यह अभियान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के जवाब में शुरू हुआ था.

यह आंदोलन अब सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है. इसके संस्थापक अभिजीत दिपके भारत लौट चुके हैं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. उनकी मांग नीट, सीयूईटी, CBSE और SSC GD जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है. मजाक-मजाक में शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म अब देश के बड़े राजनीतिक दिग्गजों का ध्यान भी खींच रहा है. जानिए वायरल आंदोलन के पीछे छिपे मास्टरमाइंड अभिजीत दिपके की एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन और उनका करियर बैकग्राउंड.

कौन हैं अभिजीत दिपके?

सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जरिए सिस्टम पर तीखा तंज कसने वाले अभिजीत दिपके का एकेडमिक बैकग्राउंड काफी मजबूत और मीडिया से जुड़ा हुआ है.

  • पत्रकारिता में ग्रेजुएशन: अभिजीत दिपके ने अपने करियर की शुरुआत मीडिया की बुनियादी समझ के साथ की. उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान से जर्नलिज्म (पत्रकारिता) में ग्रेजुएशन किया है.
  • अमेरिका से मास्टर डिग्री: हायर एजुकेशन के लिए वे विदेश गए और अमेरिका की मशहूर बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में MSc की डिग्री ली है. यहां उन्होंने सीखा डिजिटल दौर में स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन के जरिए जनभावनाओं और पब्लिक परसेप्शन को बदलना सीखा.

करियर हाईलाइट्स: आप (AAP) के ‘मीम कैंपेन’ के रहे मास्टरमाइंड

अभिजीत दिपके सिर्फ कंटेंट क्रिएटर नहीं हैं, बल्कि वे राजनीतिक अभियानों को पर्दे के पीछे से संभालने के माहिर खिलाड़ी रहे हैं. साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की बंपर जीत के पीछे उनकी बड़ी भूमिका थी. वे ‘आप’ के यूथ-सेंट्रिक डिजिटल मीडिया कैंपेन के मुख्य रणनीतिकार थे. उस चुनाव में उनकी तरफ से तैयार की गई ‘मीम सुनामी’ (Meme Avalanche) ने युवाओं को सोशल मीडिया पर जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

सरकार के साथ काम करने का अनुभव

पॉलिटिकल कैंपेनिंग के अलावा अभिजीत दिपके दिल्ली सरकार के साथ भी बहुत करीब से जुड़े रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बतौर ‘कम्युनिकेशन फेलो’ अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद वह दिल्ली के शिक्षा विभाग में ‘कम्युनिकेशन एडवाइजर’ (संचार सलाहकार) के रूप में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

16 मई को शुरू हुआ सफर

अभिजीत दिपके ने इसी साल 16 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी. बेरोजगारी के मुद्दे पर तीखे कटाक्ष के रूप में शुरू हुए इस पेज को जनता का इतना भारी समर्थन मिला कि इसने मुख्यधारा की राजनीति में हलचल मचा दी. अब विदेश से पढ़ाई पूरी कर भारत लौट रहे अभिजीत परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *