रणबीर कपूर पर चढ़ा रोमांस का खुमार, आलिया ने शेयर की रोमांटिक फोटोज, पत्नी की गोद में बैठे नजर आए रॉकस्टार

Last Updated:

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पत्नी आलिया भट्ट ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है. इन फोटोज में रणबीर और आलिया के वो खास पल नजर आ रहे हैं, जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखे होंगे.

ख़बरें फटाफट

आलिया भट्ट ने शेयर की अनदेखी फोटो (फोटो साभार: instagram@aliaabhatt)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सोमवार, 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पति को बर्थडे विश किया है. आलिया ने सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ कुछ ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं.

वायरल हो रही इन फोटोज में कभी आलिया रणबीर की बाहों में नजर आ रही हैं, तो कभी रणबीर आलिया की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं. . इन तस्वीरों में कपल का प्यार भरा अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. फैंस आलिया की पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

आलिया ने अनोखे अंदाज किया रणबीर को विश

आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में रणबीर आलिया की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे की आंखों में प्यार से देखते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. एक दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया एक रेस्टोरेंट में साथ वक्त बिताते दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि रणबीर आलिया से कुछ बात कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं. इसके अलावा आलिया ने रणबीर की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह सड़क किनारे खड़े होकर कैमरे की तरफ देख रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *