ध्वनि भानुशाली ने बॉयफ्रेंड यश संग की सगाई, फैंस को दिखाई इंगेजमेंट रिंग की झलक, रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

Last Updated:

मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल की रोमांटिक बॉन्डिंग के साथ-साथ सिंगर की खूबसूरत सगाई की अंगूठी भी साफ नजर आ रही है. अब ध्वनि भानुशाली के फैंस उन्हें सगाई के लिए बधाइयां दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

ध्वनि भानुशाली ने अपनी सगाई का किया ऐलान. (फोटो साभार: Instagram@dhvanibhanushali22)

नई दिल्ली. मशहूर पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली की जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत हो गई है. शुक्रवार को सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई की खबर से फैंस को सरप्राइज दिया है. यश ने झील के किनारे ढलते सूरज की खूबसूरती के बीच ध्वनि को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया. अपनी इस खुशी को दुनिया के साथ बांटते हुए ध्वनि ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

ध्वनि भानुशाली ने इंस्टाग्राम हैंडल पर यश के साथ पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनी जिंदगी के इस खास पल की प्यारी झलक दिखाई. अपने मंगेतर के साथ आने वाले सुनहरे भविष्य को लेकर उत्साहित ध्वनि ने पोस्ट के साथ एक बेहद क्यूट कैप्शन भी लिखा, ‘जिंदगी भर के लिए मुझे मेरा कपकेक मिल गया. मैंने हां कह दिया है.’

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *