चिल्ड्रन्स डे पर बच्चों को दिखाएं दिल्ली मेट्रो का सफर, सिर्फ ₹10 में घुमाएं सुप्रीम कोर्ट स्टेशन का म्यूजियम

होमताजा खबरDelhi

चिल्ड्रन्स डे पर बच्चों को दिखाएं दिल्ली मेट्रो का सफर, ₹10 में कराएं सैर

Last Updated:

Visit Delhi Metro Museum On Children’s Day: चिल्ड्रन्स डे पर बच्चों के साथ दिल्ली मेट्रो म्यूजियम घूमने जाएं. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित इस म्यूजियम में बच्चों को मेट्रो के इतिहास और तकनीक की जानकारी मिलेगी. यहां की एंट्री टिकट मात्र 10 रुपये है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली. चिल्ड्रन्स डे पर अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि उन्हें मनोरंजन के साथ कुछ नया सीखने को भी मिले, तो दिल्ली मेट्रो का म्यूजियम एक अच्छा विकल्प हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मौजूद इस म्यूजियम में बच्चे दिल्ली मेट्रो के इतिहास, उसके निर्माण और तकनीक से जुड़ी कई दिलचस्प बातें जान सकते हैं. खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए टिकट सिर्फ 10 रुपये की है.

मेट्रो के सफर की कहानी देख और समझ सकेंगे बच्चे
दिल्ली मेट्रो आज लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. कोई ऑफिस जाने के लिए इसका इस्तेमाल करता है, तो कोई स्कूल-कॉलेज और अपने काम के लिए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत कैसे हुई और इतने बड़े नेटवर्क को तैयार करने में कितनी मेहनत लगी? इस म्यूजियम में बच्चों को इन्हीं सवालों के जवाब मिल सकते हैं. यहां मेट्रो से जुड़े पुराने रिकॉर्ड, तस्वीरें, मॉडल और अलग-अलग डिस्प्ले के जरिए इसकी विकास यात्रा को दिखाया गया है. बच्चे समझ सकते हैं कि मेट्रो का निर्माण कैसे हुआ और समय के साथ इसमें किस तरह के बदलाव आए.

सिर्फ 10 रुपये है एंट्री टिकट
इस म्यूजियम की सबसे खास बात इसकी कम एंट्री फीस है. यहां घूमने के लिए प्रति व्यक्ति सिर्फ 10 रुपये का टिकट लेना होता है. ऐसे में परिवार के साथ कम बजट में घूमने और बच्चों को कुछ नया सिखाने का यह अच्छा मौका है.

चिल्ड्रन्स डे पर बन सकता है अच्छा प्लान
अगर आप इस बार चिल्ड्रन्स डे पर बच्चों को सिर्फ पार्क या मॉल ले जाने के बजाय कुछ अलग दिखाना चाहते हैं, तो इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां बच्चे दिल्ली की मेट्रो व्यवस्था को करीब से समझने के साथ यह भी जान पाएंगे कि शहर की रफ्तार बढ़ाने में मेट्रो की कितनी बड़ी भूमिका है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *