Last Updated:
JioBharat 4G Phone : जियो ने 2जी फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने कहा है कि महज 1,499 रुपये में 4जी फोन जियोभारत लॉन्च किया गया है. इसे खरीदने के साथ ही 6 महीने का रिचार्ज भी मुफ्त दिया जाएगा और इसकी कीमत हटा दें तो फोन की वास्तविक वैल्यू महज 299 रुपये रह जाएगी.
जियोभारत फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री दिया जा रहा है.
नई दिल्ली. रिलायंस समूह ने करीब 5 साल पहले अपनी सालाना बैठक में कहा था कि कंपनी का मकसद सभी 2जी उपभोक्ताओं के हाथ में 4जी स्मार्टफोन पकड़ाना है. इस वादे को पूरा करते हुए जियो ने अपने 10वें एनिवर्सरी ऑफर में उपभोक्ताओं को जियोभारत 4G फोन का तोहफा दिया है. इस फोन की कीमत महज 1,499 रुपये है और इसे खरीदने वाले को 6 महीने का रिचार्ज भी मुफ्त दिया जाएगा. इस रिचार्ज की कीमत को हटा दिया जाए तो फोन की कीमत महज 299 रुपये रह जाती है. इतनी कम कीमत पर 4जी फोन उपलब्ध कराना बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा लेकर आएगा.
कंपनी ने इस ऑफर को खासतौर से उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया है, जो अभी तक 2जी फोन का इस्तेमाल करते हैं. रिलायंस ने बताया है कि इस फोन को 1,499 रुपये में देने के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया है. इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी. यानी फोन खरीदने के साथ ही अगले छह महीने के रिचार्ज की चिंता भी खत्म. अब अलग से रिचार्ज पर पैसा खर्च नहीं करना होगा.
कितनी होगी रिचार्ज की कीमत
कंपनी ने इस ऑफर को खासतौर पर अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है. जियो के मुताबिक, ऐसे ग्राहक आमतौर पर करीब 199 रुपये महीना रिचार्ज पर खर्च करते हैं. छह महीने में यह रकम करीब 1,200 रुपये बैठती है. ऐसे में 1,499 रुपये में फोन और छह महीने का रिचार्ज दोनों मिलने से 2G से 4G पर शिफ्ट होने का अतिरिक्त खर्च महज 299 रुपये रह जाता है. हालांकि, ग्राहक को फोन खरीदते वक्त पूरे 1,499 रुपये की कीमत चुकानी होगी.
फिल्म और मनोरंजन का भी तोहफा
जियो ने बताया है कि 2G से 4G पर आने के साथ ग्राहक को अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट तो मिलेगा ही, साथ ही जियोभारत में जियोटीवी के 500 से ज्यादा टीवी चैनल, जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन, म्यूजिक और जियोपे के जरिए यूपीआई (UPI) पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इस फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी दी गई है. यह ऑफर जियोभारत के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है.
**(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
