आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल लाइव: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा आज होने जा रही है. टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के पास है. कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही वनडे विश्व कप का काउंटडाउन भी आज से शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही विश्व कप के लिए टिकट बैलेट भी खुलेगा, जहां फैंस टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के सभी मैच साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. ऐसे में आइए, क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.
विश्व कप 2027 शेड्यूल लाइव: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था पिछले वर्ल्ड का फानल
आईसीसी वर्ल्ड 2023 का वर्ल्ड भारत की मेजबानी में हुआ था. भारतीय टीम इस वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड कप में दूसरी बार फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी.
विश्व कप 2027 शेड्यूल लाइव:दूसरी बार साउथ अफ्रीका में हो रहा है वर्ल्ड कप
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका को दूसरी बार मिली है. आखिरी बार साल 2003 में भी साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप का सह मेजबान था. उस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया था, जिसमें सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम इंडिया को हार मिली थी.
विश्व कप 2027 शेड्यूल लाइव: टूर्नामेंट में खेले जाएंगे कुल 57
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इस बार कुल 57 मैच खेले जाएंगे. इस वर्ल्ड में टीमों की संख्या को भी बढाया गया है. ऐसे में फैंस को रोमांच का डबल डोज मिलने वाला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को गांधी जयंती के अवसर पर होगा.
टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें ले रही है हिस्सा
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसे दो ग्रुप में बांटा गया है. टॉप की आठ टीमों ने अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया, जबकि मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने सीधे क्वालीफाई किया है. अन्य 4 टीमें क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का काउंटडाउन आज से शुरू
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए आज से काउंटडाउन शुरू हो रहा है. अक्टूबर 2027 के शुरुआत में टूर्नामेंट का आगाज होगा. साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में कुल 12 वेन्यू पर विश्व कप के सभी मैच खेले जाएंगे.
