इजरायल और इराक में दिखाया नौकरी का फर्जी सपना: दिल्ली में वीजा रैकेट का पर्दाफाश, 45 लोगों से ठगी

होमताजा खबरDelhi

इजरायल-इराक में नौकरी का फर्जी सपना: दिल्ली में वीजा रैकेट का पर्दाफाश

Last Updated:

Delhi Visa Fraud: दिल्ली पुलिस ने नेताजी सुभाष प्लेस स्थित अग्रवाल साइबर प्लाजा-1 में ‘डायनेमिक ओवरसीज’ नाम से फर्जी दफ्तर चला रहे दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल निवासी अबीर और संगम विहार का मुस्तकीम शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने करीब 45 लोगों को अपना शिकार बनाया था.

दिल्ली पुलिस ने अबीर और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस ने वीजा फ्रॉड रैकेट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अबीर के रूप हुई जोकि करीब 45 साल का है और दूसरे आरोपी की संगम विहार निवासी 38 साल के मुस्तकीम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी इजरायल और इराक में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे. करीब 45 लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की बात सामने आई है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इजरायल के वीजा के लिए प्रति व्यक्ति 1.70 लाख रुपये और इराक के वीजा के लिए 70 हजार रुपये लिए थे. आरोपी नेताजी सुभाष प्लेस स्थित अग्रवाल साइबर प्लाजा-1 में डायनेमिक ओवरसीज के नाम से ऑफिस चला रहे थे. मामले की शिकायत 1 अगस्त को थाना दिवस-जन सुनवाई के दौरान मिली थी, जिसके बाद सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने अबीर के पास से 31 ग्राम वजन के सोने के सिक्के, 19 पासपोर्ट, 5 मोबाइल फोन, 3 कंप्यूटर, एक प्रिंटर, पेमेंट से जुड़े दस्तावेज और डायनेमिक ओवरसीज की मुहरें बरामद कीं.

वहीं मुस्तकीम के पास से 6 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड और 3 पासपोर्ट मिले, जिनमें दो पासपोर्ट नेपाली नागरिकों के हैं. पुलिस के मुताबिक ठगी के पैसों से खरीदे गए सोने से जुड़े लोन और बाकी रकम के लेन-देन की भी जांच की जा रही है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और ठगी की पूरी रकम का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *