Last Updated:
गाजियाबाद में महत्वाकांक्षी रेसिडेंशियल स्कीम हरनंदीपुरम योजना का पहला फेज जल्द लॉन्च होने वाला है. पहले फेज में करीब 2000 प्लॉट दिए जाएंगे. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण इसकी लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है.
गाजियाबाद में तैयार होगा हरनंदीपुरम.
गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अत्याधुनिक रेसिडेंशियल स्कीम हरनंदीपुरम योजना के पहले फेज को अक्तूबर में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में इस स्कीम के पहले फेज का लेआउट पास हो गया है. अब इसके रियल एस्टेट एक्ट, यानी रेर में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार लगभग 10 दिन में रेरा नंबर जारी किया जा सकता है. इसके तुरंत बाद इस आवासीय योजना को लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
प्रोजेक्ट को लेकर क्या बोले जीडीए सचिव
जीडीए के सचिव विवेक मिश्र के मुताबिक रेरा का रजिस्ट्रेशन इस योजना की लॉन्चिंग से पहले अंतिम पड़ाव है. रेरा नंबर आने के बाद अक्तूबर में इस आवासीय योजना का पहला फेज लॉन्च हो जाएगा. पहले फेज के तहत 49 हेक्टेयर में आवासीय कॉलोनी तैयार की जाएगी. इसमें गोल्फ कोर्स सहित दूसरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
हरनंदीपुरम के लिए 150 हेक्टेयर से अधीक जमीन मिली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक परियोजना के दूसरे फेज की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. जीडीए को हरनंदीपुरम के लिए 150 हेक्टेयर से अधिक जमीन मिल चुकी है. इसके अलावा 200 हेक्टेयर से अधि भूमि के लिए सहमति मिल चुकी है. पहले फेज के लॉन्च होने के बाद बोर्ड की अगली बैठक में दूसरे फेज के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा.दूसरा फेज भी करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जाने की तैयारी है.
500 हेक्टेयर में बसेगा हरनंदीपुरम
हरनंदीपुरम आवासीय योजना को कुल करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाना है. आगे के फेज के लिए भी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. हरनंदीपुरम के साथ एयरोसिटी के लिए भी लैंड पूलिंग स्कीम के साथ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. इस स्कीम के तहत अब तक 10 से अधिक भूमि मालिकों ने अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र दिए हैं. एयरोसिटी 231 हेक्टेयर इलाके में विकसित की जानी है.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
