गाजीपुर: हैदरिया बनेगा देश का एक्सप्रेसवे हब, एक साथ मिलेंगे 3 हाइवे, 13 जिलों के 46000000 लोगों को सीधा फायदा

UP Expressway News: गाजीपुर के हैदरिया को देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे हब बनाने की तैयारी है. ये एक ऐसा जगह है, जहां पर तीन बड़े एक्सप्रेसवे जैसे कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड आपस में जुड़ेंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है. गाजीपुर की तीन तहसीलों के 52 गांवों में 504 हेक्टेयर जमीन के लिए गजट जारी कर दिया गया है. जमीन के मालिकों से आपत्तियां मांगी गई हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *