Honda का जलवा! सितंबर में 7 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बिके, 24% बढ़ी सेल

जापानी ऑटोमेकर Honda ने भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी मजबूत प्रजेंस को फिर साबित किया है. FY 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी ने कुल 34.40 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है. सितंबर 2026 में तो ग्रोथ और भी प्रभावशाली रही. इस महीने कंपनी ने 7.06 लाख यूनिट्स बेचीं, जो साल-दर-साल आधार पर 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. घरेलू मांग और निर्यात दोनों ने इस प्रदर्शन को मजबूती दी.

घरेलू बाजार में एक्टिवा, शाइन और अन्य पॉपुलर मॉडल्स की मजबूत डिमांड बनी रही, जबकि एक्सपोर्ट में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली. होंडा का व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, जिसमें स्कूटर से लेकर प्रीमियम बाइक्स तक शामिल हैं, बाजार में उसकी प्रजेंस को और मजबूत बना रहा है. ये नतीजे टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी की निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं. आइए सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

FY27 की पहली छमाही में बेहतर परफॉरमेंस

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में होंडा टू-व्हीलर्स ने 34.40 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री की है. ये आंकड़ा पिछले साल (H1 FY26) के 29.93 लाख यूनिट्स से 15 प्रतिशत अधिक है. इसमें घरेलू बिक्री का बड़ा योगदान रहा. घरेलू बाजार में कंपनी ने 30.44 लाख यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के 26.82 लाख के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा है. एक्सपोर्ट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस अवधि में 3.96 लाख यूनिट्स निर्यात की गईं, जो पिछले साल की 3.11 लाख यूनिट्स से 27 प्रतिशत अधिक है. घरेलू और निर्यात दोनों क्षेत्रों में संतुलित ग्रोथ ने कंपनी को मजबूती दी है.

सितंबर 2026 की बिक्री में 24% की छलांग

सितंबर महीने में होंडा का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा. कुल बिक्री 7.06 लाख यूनिट्स रही, जो सितंबर 2025 के 5.68 लाख यूनिट्स से 24 प्रतिशत अधिक है. घरेलू बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला. सितंबर में घरेलू बाजार में 6.36 लाख यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि के 5.05 लाख यूनिट्स से 26 प्रतिशत ज्यादा है. एक्सपोर्ट भी बढ़ा है. इस महीने 69,498 यूनिट्स निर्यात की गईं, जो पिछले साल के 62,471 यूनिट्स से 11 प्रतिशत अधिक है. त्योहारी सीजन की शुरुआत और मजबूत घरेलू मांग ने इस ग्रोथ को बल दिया है.

कंपनी का पोर्टफोलियो

होंडा के पास एक्टिवा 110, डिओ 110, एक्टिवा 125, डिओ 125, शाइन 100, शाइन 100 DX, SP125, शाइन 125, लिवो, हॉर्नेट 2.0, यूनिकॉर्न, CB125 हॉर्नेट, CB350, CB350 H’ness, CB350 RS, NX200 और NX500 जैसे मॉडल हैं. स्कूटर से लेकर कम्यूटर और प्रीमियम सेगमेंट तक की ये रेंज अलग-अलग कस्टमर की जरूरतें पूरी करती है. इसी वजह से घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और निर्यात में भी अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *