90% लोग गलत तरीके से लगाते हैं सीटबेल्ट! जानें सही तरीका, नहीं होगी गले में घुटन

Last Updated:

सीटबेल्ट लगाते समय अगर गले में दबाव या घुटन महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज न करें. अक्सर इसकी वजह सीटबेल्ट पहनने का गलत तरीका होती है. लैप बेल्ट को पेट के बजाय कूल्हों पर और शोल्डर बेल्ट को गर्दन के बजाय छाती के बीच रखना चाहिए. सीट की सही पोजीशन और बेल्ट एडजस्टमेंट से सफर आरामदायक होने के साथ दुर्घटना के समय सुरक्षा भी बेहतर होती है.

ख़बरें फटाफट

जानिए कार सीट बेल्ट लगाने का सही तरीका.

सीटबेल्ट लगाना सड़क सुरक्षा का सबसे जरूरी नियम है, लेकिन कई लोग इसे गलत तरीके से पहनने के कारण गले में प्रेशर या घुटन महसूस करते हैं. सही तरीके से सीटबेल्ट पहनने से न सिर्फ ये आरामदायक लगता है, बल्कि दुर्घटना के समय जान बचाने की क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है. अक्सर लोग शोल्डर बेल्ट को गले के पास रख देते हैं या लैप बेल्ट को पेट पर ऊपर चढ़ा लेते हैं, जिससे असुविधा होती है. सही पोजीशन में बेल्ट शरीर के मजबूत हड्डियों वाले हिस्सों से होकर गुजरती है.

इससे दबाव समान रूप से बंटता है और घुटन का अहसास नहीं होता है. कार में बैठते ही सीटबेल्ट लगाना चाहिए. ऊंचाई, वजन और सीट की पोजीशन के अनुसार बेल्ट एडजस्ट करना जरूरी है. कई मॉडर्न कारों में हाइट एडजस्टर होता है, जिसका इस्तेमाल करके शोल्डर बेल्ट को सही ऊंचाई पर सेट किया जा सकता है. सही तरीका सीखने से ट्रिप आरामदायक और सुरक्षित दोनों हो जाती है. नियमित अभ्यास से ये आदत बन जाती है और असुविधा खत्म हो जाती है. आइए सीटबेल्ट को सही तरीके से लगाने का तरीका जानते हैं.

लैप बेल्ट को कूल्हों पर सही जगह रखें

लैप बेल्ट हमेशा पेट के ऊपर नहीं, बल्कि कूल्हों की हड्डियों पर फिट होनी चाहिए. इसे कमर के निचले हिस्से में कसकर बांधें ताकि वह पेट पर दबाव न डाले. अगर बेल्ट ऊपर चढ़ जाए तो दुर्घटना में आंतरिक चोट लग सकती है. बैठने के बाद बेल्ट को नीचे खींचकर चेक करें कि वह कूल्हों पर टिकी है. इससे घुटन का अहसास पूरी तरह खत्म हो जाता है और सेफ्टी बढ़ती है.

शोल्डर बेल्ट को छाती के बीच से गुजारें

शोल्डर बेल्ट गले या गर्दन पर नहीं, बल्कि कंधे के मिड से चेस्ट के बीच होकर गुजरनी चाहिए. इसे गर्दन से दूर रखें. अगर बेल्ट गर्दन छू रही हो, तो सीट हाइट या बेल्ट एडजस्टर से सही करें. सही पोजीशन में बेल्ट छाती की हड्डियों पर टिकती है, जिससे दबाव कम लगता है और आराम मिलता है.

सीट की पोजीशन और बैक रेस्ट एडजस्ट करें

सीट को इतना आगे-पीछे रखें कि पैर आसानी से पैडल तक पहुंचें और बैक रेस्ट थोड़ा सीधा रहे. ज्यादा झुकी सीट पर बेल्ट गर्दन की तरफ खिंच जाती है. सही बैठने से बेल्ट स्वाभाविक रूप से सही जगह पर आती है. इससे घुटन नहीं होती और नियंत्रण भी बेहतर रहता है.

बेल्ट को मोड़ें या उलझाएं नहीं

सीटबेल्ट हमेशा सीधी और बिना मोड़ के पहनें. उलझी या मुड़ी हुई बेल्ट असमान दबाव डालती है और गले में चुभने का अहसास कराती है. लगाने से पहले बेल्ट को सीधा खींच लें और लॉक करने के बाद चेक करें. साफ और सही स्थिति वाली बेल्ट ज्यादा आरामदायक होती है.

जरूरत पड़ने पर बेल्ट पैड या एडजस्टर का इस्तेमाल करें

अगर फिर भी हल्का दबाव महसूस हो तो सॉफ्ट सीटबेल्ट पैड या क्लिप का इस्तेमाल करें. ये शोल्डर बेल्ट को गर्दन से दूर रखते हैं. बच्चों या छोटे कद के लोगों के लिए बूस्टर सीट भी मददगार है. सही एक्सेसरीज से असुविधा पूरी तरह दूर हो जाती है और सुरक्षा बनी रहती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *