Last Updated:
Ghaziabad Latest News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रावण के पुतले में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर स्थित शनि चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रावण के पुतले में पटाखे लगाए जाने के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, मौके पर पटाखे बनाने का काम नहीं हो रहा था, बल्कि पिलखुवा से मंगाए गए पटाखों को रावण के पुतले के अंदर लगाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया.
हालांकि, इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. साहिबाबाद के लाजपत नगर में रावण के पुतले में पटाखे लगाए जाने के दौरान अचानक हुए धमाके से इलाके में दहशत फैल गई. धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि यहां पटाखे बनाने का काम नहीं किया जा रहा था. पिलखुवा के किसी व्यक्ति से पटाखे मंगाए गए थे और उन्हीं पटाखों को रावण के पुतले के अंदर लगाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया. हालांकि, इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.
सवाल ये है कि अगर इतनी मात्रा में पटाखे एक सामुदायिक केंद्र में लाए गए थे, तो वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? क्या मौके पर अग्निशमन उपकरण या फायर टेंडर की व्यवस्था थी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इन तमाम सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे. हालांकि एहतियातन मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
