52 KM माइलेज, दमदार इंजन…कीमत मात्र ₹68,150! कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर

होमफोटोऑटोबाइक

कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर, जानिए कीमत-खासियत

Last Updated:

Best Scooters For College Girls in India: कॉलेज जाने के लिए स्कूटर खरीदने का प्लान है तो सिर्फ डिजाइन ही नहीं, माइलेज, वजन, स्टोरेज, फीचर्स और सेफ्टी भी देखना जरूरी है. बाजार में ₹68 हजार से शुरू होने वाले कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. TVS Scooty Zest से लेकर Honda Activa, Yamaha Fascino, Suzuki Access और Ola S1 X तक, जानिए कीमत और फीचर्स के हिसाब से कॉलेज गर्ल्स के लिए कौन-से स्कूटर सबसे बेहतर हैं.

TVS Scooty Zest 110: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹68,150 से शुरू होती है. इसका कॉम्पैक्ट, ट्रेंडी और बेहद स्लीक डिजाइन संकरी गलियों में चलाने के लिए बिल्कुल मुफीद है. फीचर्स में 19 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, यूएसबी मोबाइल चार्जर और एलईडी डीआरएल शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) और चौड़े ग्रिप वाले टायर्स दिए गए हैं. इसमें 109.7 सीसी का ईकोथ्रस्ट इंजन मिलता है, जो 7.8 PS पावर जनरेट करता है. ये स्कूटर आसानी से 48-52 किमी/लीटर तक का माइलेज दे देता है.

Hero Pleasure Plus: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹71,149 से शुरू होती है. इसका विंटेज-मॉडर्न लुक, क्रोम गार्निश और वाइब्रेंट कलर ऑप्शंस इसे कॉलेज छात्राओं के लिए देखने में काफी क्लासी बनाते हैं. इसमें सेमी-डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल/एसएमएस अलर्ट, बूट लैंप और यूएसबी चार्जर दिए गए हैं. ब्रेकिंग सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और साइड-स्टैंड कट-ऑफ मिलते हैं. इसमें 110.9 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 8.1 PS की पावर देता है. i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) तकनीक की बदौलत ये 50-53 किमी/लीटर का बढ़िया माइलेज देती है.

Honda Dio 110: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,576 से शुरू होती है. इसका स्पोर्टी, शार्प और एग्रेसिव मोटो-स्कूटर स्टाइल यूथ और कॉलेज गर्ल्स के बीच हमेशा से ट्रेंडसेटर रहा है. इसमें स्प्लिट ग्रैब रेल, फुली डिजिटल मीटर, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और एच-स्मार्ट की (Keyless) जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के तौर पर कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और साइड-स्टैंड सेंसर मिलते हैं. इसमें 109.51 सीसी का भरोसेमंद PGM-Fi इंजन है, जो 7.85 PS पावर देता है. इसका माइलेज करीब 48-50 किमी/लीटर रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Honda Activa 6G: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹77,356 से शुरू होती है. इसका डिजाइन टाइमलेस, सादगी भरा और पूरी मेटल बॉडी के साथ आता है, जो काफी मजबूत और भरोसेमंद अहसास कराता है. इसमें साइलेंट स्टार्ट विथ एसीजी, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और स्मार्ट की फीचर्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), इंजन किल स्विच और साइड-स्टैंड कट-ऑफ दिए गए हैं. इसमें 109.51 सीसी का रिफाइंड eSP इंजन है, जो 7.8 PS पावर देता है. भारी ट्रैफिक और डेली कम्यूट में ये 47-50 किमी/लीटर का संतुलित माइलेज देती है.

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹78,980 से शुरू होती है. इसका क्लासिक यूरोपियन रेट्रो डिजाइन, क्रोम हाइलाइट्स और आकर्षक पेस्टल कलर्स कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट को खूब पसंद आते हैं. इसमें डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्ट मोटर जनरेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) दिए गए हैं. इसमें 125 सीसी का एयर-कूल्ड, हाइब्रिड असिस्ट इंजन मिलता है, जो 8.2 PS पावर देता है. 99 किलोग्राम के हल्के वजन के कारण ये लगभग 50-55 किमी/लीटर का शानदार माइलेज निकालता है.

Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹80,680 से शुरू होती है. इसका शार्प, स्ट्रीट-स्टाइल और अग्रेसिव मोटो-स्कूटर डिजाइन इसे भीड़ से बिल्कुल अलग खड़ा करता है. इसमें हाइब्रिड पावर असिस्ट, एलईडी हेडलैंप, डिजिटल मीटर और वाई-कनेक्ट ब्लूटूथ सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से यूनिफाइड ब्रेकिंग, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और ब्लॉक-पैटर्न टायर्स दिए गए हैं. इसका 125 सीसी एयर-कूल्ड इंजन 8.2 PS पावर जनरेट करता है. महज 99 किग्रा वजन होने के कारण इसका पिकअप फास्ट है और ये 52-56 किमी/लीटर का बेहतरीन माइलेज देती है.

Suzuki Access 125: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹84,890 से शुरू होती है. इसका रेट्रो-क्लासिक क्रोम बेजल हेडलैंप और प्रीमियम बॉडी वर्क इसे कॉलेज में एक सोबर व एलिगेंट पर्सनालिटी देगा. इसमें डिजिटल ब्लूटूथ कंसोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फ्रंट पॉकेट और यूएसबी सॉकेट जैसे उपयोगी फीचर्स हैं. सेफ्टी के लिए सीबीएस के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और साइड-स्टैंड इंटरलॉक मिलते हैं. इसमें 124 सीसी का सुजुकी ईको परफॉर्मेंस (SEP) इंजन लगा है, जो 8.7 PS पावर देता है. स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ ये 48-52 किमी/लीटर का शानदार माइलेज निकालता है.

Ola S1 X: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹84,999 से शुरू होती है. इसका मिनिमलिस्टिक, रोबोटिक और फ्यूचरिस्टिक लुक कॉलेज कैंपस के हिसाब से बेहद मॉडर्न लगता है. फीचर्स में 4.3-इंच का डिजिटल डिस्प्ले, मल्टीपल राइड मोड्स (Eco/Normal/Sports), रिवर्स मोड और की-लेस एंट्री शामिल हैं. सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और साइड-स्टैंड सेंसर मिलते हैं. इसमें 6 kW की पीक पावर मोटर और 2 kWh से 4 kWh तक के बैटरी विकल्प मिलते हैं. सिंगल चार्ज में ये 95 से 190 किमी तक की रेंज देता है, जिससे डेली रनिंग कॉस्ट काफी कम रहती है.

TVS Ntorq 125: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹89,050 से शुरू होती है. इसका स्टेल्थ-एयरक्राफ्ट से इंस्पायर्ड मस्कुलर और स्पोर्टी डिजाइन तेज तर्रार लुक पसंद करने वाली लड़कियों को लुभाता है. फीचर्स के मामले में ये अव्वल है. इसमें ब्लूटूथ नेविगेशन, राइड मोड्स, लैप टाइमर और स्मार्टएक्सोनेक्ट सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग और 12-इंच के चौड़े ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. इसमें 124.8 सीसी का 3-वॉल्व रेस-ट्यून्ड इंजन है, जो 9.38 PS पावर प्रोड्यूस करता है. इसका माइलेज सामान्यतः 42-47 किमी/लीटर रहता है.

TVS iQube: आईक्यूब इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत ₹95,124 से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी सोबर, नीट और फैमिली-फ्रेंडली है, जिसमें स्मूथ एलईडी स्ट्रिप्स दी गई हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें कलर टीएफटी डिस्प्ले, स्मार्टएक्सोनेक्ट, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग और म्यूजिक कंट्रोल मिलता है. सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसमें 4.4 kW की हब मोटर दी गई है, जो 2.2 kWh से 3.4 kWh बैटरी पैक के साथ आती है. ये सिंगल चार्ज पर 75 से 100 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज आसानी से निकाल लेती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *