Railway News : दिल्ली से यूपी-बिहार तक त्योहार स्पेशल ट्रेन, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, उन्‍नाव, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर तक मिलेगा फायदा

लखनऊ: त्योहारी सीजन दिवाली, छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती से चलकर उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होते हुए बिहार के मानसी जंक्शन तक जाएगी. इस ट्रेन से दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, उन्‍नाव, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिल सकती है. रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर दोनों दिशाओं में कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी. आइये जानते हैं इस ट्रेन के बारे में…

5 नवंबर से शुरू होगी सेवा, दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे
उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकूरबस्ती-मानसी जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04406/04405 Shakur Basti – Mansi Jn.- Shakur Basti Unreserved festival Special Express) शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को संचालित होगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के आठ-आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं.

दिल्ली और गाजियाबाद के यात्रियों के लिए क्या है समय?
दिल्ली से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 7:10 बजे रवाना होगी. यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 7:50 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 8 बजे आगे रवाना होगी. इसके बाद गाजियाबाद स्टेशन पर रात 8:53 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुककर आगे बढ़ेगी. वापसी में मानसी जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10:50 बजे रवाना होकर 11:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी.

यूपी के इन रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन का रूट उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों को कवर करता है. दिल्ली-एनसीआर से चलने के बाद ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ क्षेत्र में पहुंचेगी. इसके बाद यह उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी और गोंडा से होकर पूर्वांचल की ओर बढ़ेगी.

04406/04405 Shakur Basti – Mansi Jn.- Shakur Basti Unreserved festival Special Express Time Table

रेलवे स्टेशन बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन 04406 वापसी ट्रेन 04405
अलीगढ़ जंक्शन रात 11:18–11:20 सुबह 5:18–5:20
टूंडला जंक्शन रात 1:53–1:55 सुबह 4:20–4:22
इटावा जंक्शन सुबह 3:30–3:32 रात 2:38–2:40
कानपुर सेंट्रल सुबह 6:45–6:50 रात 12:30–12:35
उन्नाव जंक्शन सुबह 7:23–7:25 रात 11:38–11:40
ऐशबाग सुबह 8:40–8:50 रात 10:20–10:30
बादशाहनगर सुबह 9:08–9:10 रात 9:48–9:50
बाराबंकी जंक्शन सुबह 9:53–9:55 रात 8:15–8:17
गोंडा जंक्शन सुबह 11:25–11:30 शाम 6:25–6:30
बस्ती दोपहर 12:43–12:45 शाम 4:26–4:28
खलीलाबाद दोपहर 1:08–1:10 दोपहर 3:54–3:56
गोरखपुर जंक्शन दोपहर 2:30–2:40 दोपहर 2:55–3:05
देवरिया सदर दोपहर 3:38–3:40 दोपहर 12:43–12:45

बिहार के इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

उत्तर प्रदेश के बाद यह ट्रेन बिहार में सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया होते हुए मानसी जंक्शन पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04406 मानसी जंक्शन पर अगले दिन रात 2:30 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी. रेलवे ने इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के डिब्बे निर्धारित किए हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *