ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे पर पहले दो मैच से हुए बाहर, कुमार कुशाग्र बने रिप्लेसमेंट
Last Updated:
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ साइड स्ट्रेन में चोट के कारण इंडिया ए के लिए पहले दो मैच से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बीसीसीआई ने बताया कि पंत की विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को स्क्वाड में शामिल किया गया है. जबकि तीसरे मैच में पंत की उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा.
