₹1500 की छोटी बचत से बनाएं बड़ा फंड, FD-RD या SIP में कहां लगाएं पैसा, समझें पूरा गणित

Last Updated:

Monthly Investment Plan: यदि आपके पास हर महीने 1500 रुपये बचते हैं, तो आप इसे सही जगह निवेश कर सकती हैं. विशेषज्ञ आकाश जिंदल के अनुसार, आप 500 रुपये बैंक एफडी में, 500 रुपये म्यूचुअल फंड की एसआईपी में और बाकी 500 रुपये आरडी या इमरजेंसी फंड में निवेश कर भविष्य को सुरक्षित बना सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: घर के खर्चों के बाद अगर हर महीने आपके पास ₹1500 बच जाते हैं, तो इन्हें यूं ही रखने के बजाय सही जगह निवेश कर सकती हैं. खासकर उन महिलाओं के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है, जो घर संभालने के साथ थोड़ी-थोड़ी बचत भी करती हैं. कई बार समझ नहीं आता कि छोटी रकम कहां लगाएं, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसा काम आए और भविष्य के लिए भी कुछ जमा हो सके. इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल के मुताबिक, हर महीने बचने वाले पैसों को अलग-अलग जगह बांटकर निवेश किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे आप ₹1500 का सही इस्तेमाल कर सकती हैं.

₹500 बैंक FD में लगाएं
अगर आप चाहती हैं कि आपकी बचत पर तय ब्याज मिले, तो बैंक FD एक ऑप्शन हो सकता है. इसमें एक निश्चित समय के लिए पैसा जमा किया जाता है और उस पर तय दर से ब्याज मिलता है. अगर ₹500 से FD खोलने की सुविधा आपके बैंक में नहीं है, तो इस रकम को बचत खाते में जमा करती रहें और पर्याप्त पैसे होने पर FD कर सकती हैं. जरूरत पड़ने पर समय से पहले FD तुड़वाने का विकल्प भी हो सकता है, लेकिन बैंक के नियमों के मुताबिक पेनल्टी लग सकती है.

₹500 की SIP शुरू करें
अगर आप लंबे समय के लिए पैसा जोड़ना चाहती हैं, तो ₹500 की म्यूचुअल फंड SIP शुरू करने के बारे में सोच सकती हैं. SIP के जरिए हर महीने एक तय रकम निवेश की जाती है. इससे छोटी रकम से निवेश शुरू करना आसान हो जाता है. डाइवर्सिफाइड इक्विटी म्यूचुअल फंड में पैसा कई कंपनियों में लगाया जाता है. हालांकि, इसमें बाजार का जोखिम रहता है और मुनाफे की गारंटी नहीं होती. इसलिए इस ऑप्शन को चुनने से पहले जोखिम को समझना जरूरी है.

₹500 RD या इमरजेंसी फंड में रखें
बची हुई ₹500 की रकम को आप RD यानी रेकरिंग डिपॉजिट में जमा कर सकती हैं. इसमें हर महीने तय रकम जमा होती है और अवधि पूरी होने पर ब्याज के साथ पैसा मिलता है. दूसरा ऑप्शन यह है कि इस रकम को अलग बचत खाते में रखकर इमरजेंसी फंड तैयार करें. इससे अचानक दवा, घर की मरम्मत या किसी जरूरी खर्च के समय मदद मिल सकती है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *