Last Updated:
Neha Swami T-Shirt Controversy: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी अपनी एक टी-शर्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं. टी-शर्ट पर लिखे उर्दू के शब्दों और धार्मिक प्रतीकों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा. मामला इतना बढ़ गया कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी नेहा से माफी मांगने की मांग कर दी.अब विवाद के बीच अर्जुन और नेहा ने चुप्पी तोड़ी है. कपल ने माफी मांगते हुए बताया कि यह टी-शर्ट उन्हें किसने गिफ्ट की थी और इसे पहनने के पीछे उनकी क्या वजह थी.
खत्म नहीं हो रहा टी-शर्ट विवाद (फोटो साभार: Instagram@nehaswamibijlani)
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया के जान माने टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी इन दिनों मुश्किलों में हैं. वह अपनी एक टी-शर्ट की वजह से विवादों में आ गई है. दरअसल, नेहा की टी-शर्ट पर उर्दू में लिखे कुछ शब्दों और धार्मिक प्रतीकों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस मामले में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की. अब इस सारे मामले पर अर्जुन बिजलानी ने रिएक्ट किया है.
पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी के इस बढ़ते विवाद के बीच अर्जुन ने खुद बीच में आकर सफाई दी है. कपल ने एक बयान जारी कर माफी मांगी और बताया कि आखिर यह टी-शर्ट नेहा के पास कहां से आई थी और उन्होंने इसे क्यों पहना था.
अर्जुन बिजलानी और नेहा ने मांगी माफी
अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑफिशियली बयान शेयर किया है. इसमें उन्होंने साफ किया कि नेहा को टी-शर्ट पर लिखे शब्दों के अर्थ और उनके धार्मिक महत्व की जानकारी उन्हें नहीं थी. कपल ने कहा कि उनका किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने अनजाने में हुई इस घटना के लिए खेद जताया है.अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि नेहा स्वामी बिजलानी और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई टी-शर्ट को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी बात रखना चाहते हैं. इस टी-शर्ट पर पैगंबर से जुड़े शब्द उर्दू में लिखे हुए थे. जब नेहा ने इसे पहना था, तब उन्हें इन शब्दों के अर्थ और उनके महत्व के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हमारा किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था.”
बैंकॉक के मॉल में फैन ने गिफ्ट की थी टी-शर्ट
अर्जुन और नेहा ने अपने बयान में यह भी बताया कि विवादों में घिरी यह टी-शर्ट उन्हें बैंकॉक के एक मॉल में एक फैन ने गिफ्ट की थी. कपल को इस पर लिखे शब्दों के बारे में जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों और मान्यताओं का सम्मान करते हैं और जानबूझकर ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे. यह टी-शर्ट बैंकॉक के एक मॉल में एक फैन ने हमें गिफ्ट की थी. हमें इस पर लिखे शब्दों का अर्थ नहीं पता था. हम सभी त्योहार मनाते हैं और किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते. जो कुछ भी अनजाने में हुआ, उसके लिए हमें खेद है. भविष्य में हमें मिलने वाले गिफ्ट को लेकर हम ज्यादा सावधानी बरतेंगे.”
नेहा को मिल रही धमकियों पर क्या बोले अर्जुन?
अर्जुन और नेहा ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस घटना के बाद नेहा को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है. कपल के मुताबिक, नेहा को ट्रोल करने के साथ गालियां दी जा रही हैं, बद्दुआएं मिल रही हैं और धमकियां भी दी जा रही हैं. उन्होंने इसे परेशान करने वाला और गलत बताया. बयान में कहा गया कि किसी चीज की जानकारी न होना किसी को ऑनलाइन परेशान करने या धमकियां देने का बहाना नहीं बन सकता. कपल ने लोगों से अपील की कि वे इस मामले को समझदारी और संवेदनशीलता के साथ देखें और नेहा व उनके परिवार को निशाना बनाने से बचें.उन्होंने आगे कहा कि किसी भी विवाद को गाली-गलौज और धमकियों के बजाय बातचीत और आपसी सम्मान से सुलझाया जाना चाहिए. उन्हें उम्मीद है कि उनकी सफाई के बाद लोग इस मामले को सही संदर्भ में समझेंगे.
अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी
(फोटो साभार: Instagram@arjunbijlani)
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अर्जुन बिजलानी हाल ही में अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान नेहा कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी. उनकी टी-शर्ट पर एक कार्टून कैरेक्टर बना था. इसके अलावा, उस पर उर्दू में ‘अल्लाह’ शब्द और मुहर-ए-नबूवत से जुड़ी आकृति भी नजर आ रही थी. इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया. कुछ लोगों ने टी-शर्ट पर बने धार्मिक प्रतीकों को लेकर नाराजगी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला बताया. इसके बाद नेहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जाने लगी.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी जताई नाराजगी
इस विवाद में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान भी शामिल हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहा की टी-शर्ट को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि हर किसी को दूसरे धर्म की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. मिशी ने इस मामले में नेहा से माफी मांगने की मांग भी की थी. अब अर्जुन और नेहा की ओर से सफाई आने के बाद इस मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं. कपल ने अपनी गलती अनजाने में हुई बताते हुए माफी मांगी है और आगे से ज्यादा सावधानी बरतने की बात कही है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
