'कार का बोनट खुला, कनपटी पर तनी बंदूक', 'जेलर 2' से ऋतिक रोशन के लीक सीन ने बढ़ाई खलबली, स्वैग के दीवाने हुए लोग

Last Updated:

Hrithik Roshan Jailer 2 Entry Scene : फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. रजनीकांत के अलावा ऋतिक रोशन के कैमियो की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें उनके स्वैग और स्टाइल के लोग दीवाने हो रहे हैं. ऋतिक रोशन के एंट्री सीन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और सीटियां मारीं. रजनीकांत के साथ उनके स्क्रीन पर सीन ने फैंस का रोमांच बढ़ा दिया है. फिल्म से विद्या बालन और विजय सेतुपति का एंट्री सीन भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ है.

ख़बरें फटाफट

‘जेलर 2’ से सितारों के एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. (फोटो साभार: X/AI से जेनरेटेड इमेज)

नई दिल्ली: रजनीकांत ने ‘जेलर 2’ धमाकेदार वापसी की है. वे टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में खूब जंचे हैं. फिल्म की दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की है. उन्होंने एडवांस बुकिंग से ही मोटी कमाई कर ली है. रजनीकांत के अलावा कई बड़े सितारों ने ‘जेलर 2’ में काम किया है. ऋतिक रोशन फिल्म के सरप्राइजिंग फैक्टर रहे हैं, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में झूमने पर मजबूर कर दिया है. वे जिस तरह रजनीकांत के किरदार को जेल से छुड़ाने आते हैं, वह सीन रोंगटे खड़े करने वाला है.

लोग सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के एंट्री सीन की क्लिप शेयर करके अपना रोमांच जता रहे हैं. फैंस उनके स्वैग, स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइलिश एंट्री की तारीफ कर रहे हैं. सीन का सरप्राइजिंग फैक्टर वो होता है, जिसमें ऋतिक रोशन लग्जरी स्पोर्ट्स गाड़ी लेकर जेल के अंदर घुस जाते हैं. फिर कार का बोनट खुलता है, जिससे एक बंदूक निकलती है और सीधा पुलिसवाले की कनपटी पर जाकर टिक जाती है. ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन के कैमियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म का लीक सीन वायरल हो रहा है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *