टक्‍कर मारकर स्‍कूटी गिराई, फिर बाइक सवार 4 युवक नहीं रुके; तिहाड़ जेल से शुरू हुई दुश्‍मनी का खौफनाक अंत

होमताजा खबरDelhi

टक्‍कर मारकर स्‍कूटी गिराई, फिर 4 युवक… तिहाड़ की दुश्‍मनी का खौफनाक अंत

Last Updated:

Kalindi Kunj Murder CCTV: दिल्ली के कालिंदी कुंज में शाहिद हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने शाहिद की स्कूटी रोककर उस पर हमला किया. उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी में तिहाड़ जेल की पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा है. पुलिस जांच जारी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली के पॉश और वीआईपी इलाकों से दूर, साउथ ईस्ट दिल्ली का कालिंदी कुंज इलाका बुधवार को एक खौफनाक वारदात से दहल गया. तिहाड़ जेल में शुरू हुई एक पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए गैंगस्टर्स ने ऐसा खूनी खेल खेला कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. शाहीन बाग थाने के बैड कैरेक्टर (BC) शाहिद हुसैन को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोद दिया गया. इस वीभत्स घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिसिंग पर सवाल उठा रहे हैं.

तिहाड़ की रंजिश और सड़क छाप मर्डर
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शाहिद हुसैन का बसंतपुर इलाके में एक रेस्टोरेंट के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वह अपने किसी काम से निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है. तिहाड़ जेल के अंदर हुई पुरानी फाइट का बदला लेने के लिए दूसरे गैंग ने पूरा प्लान ऑफ एक्शन तैयार कर रखा था. जैसे ही शाहिद अपनी स्कूटी से श्रीराम चौक के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अटैक कर दिया.

फिल्मी अंदाज में ओवरटेक और ताबड़तोड़ वार
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक नई काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार चार लड़कों ने शाहिद की स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर लगते ही शाहिद सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद हमलावरों ने बिना एक सेकेंड गंवाए उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. सड़क पर भीड़ जुटी रही, लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उस युवक की जान बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक स्टार्ट कर आराम से फरार हो गए.

पुलिस एक्शन और आगे की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कालिंदी कुंज थाने के पेट्रोलिंग कॉन्स्टेबल अवधेश ने गंभीर रूप से घायल शाहिद को तुरंत अपोलो अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालिंदी कुंज थाने के ही एक और बीसी शाबिद मलिक उर्फ ​​मोनू को हिरासत में लिया है और कुल 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. मामले की आगे की जाँच जारी है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *