Modular Furniture: कम बजट में घर को दें लग्जरी लुक, 5 हजार रुपये से शुरू होती है कीमत, जानिए इसके फायदे

Last Updated:

मेरठ: घर को खूबसूरत और व्यवस्थित बनाने के लिए मॉड्यूलर फर्नीचर लोगों की पसंद बनता जा रहा है. इसकी मदद से कम जगह में भी किचन, अलमारी और एलईडी पैनल को आकर्षक लुक दिया जा सकता है. खास बात यह है कि जरूरत और बजट के हिसाब से फर्नीचर के विकल्प चुने जा सकते हैं. मॉड्यूलर होम के डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि किस तरह मॉड्यूलर फर्नीचर घर की सजावट और जगह के बेहतर इस्तेमाल में मददगार हो सकता है.

मेरठ: बदलते समय के साथ लोग अपने घर की सजावट और फर्नीचर पर भी खास ध्यान देने लगे हैं. हर कोई चाहता है कि उसका घर खूबसूरत दिखे और कम जगह में भी सभी जरूरी सामान आसानी से व्यवस्थित हो जाएं. लेकिन कम बजट और सीमित जगह में बेहतर फर्नीचर चुनना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मॉड्यूलर फर्नीचर एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आ रहा है. लोकल 18 ने मॉड्यूलर होम के डायरेक्टर विकास कुमार से खास बातचीत की और जाना कि किस तरह कम बजट में घर को आकर्षक लुक दिया जा सकता है.

मॉड्यूलर होम के डायरेक्टर विकास कुमार बताते हैं कि बाजार में कई तरह के मॉड्यूलर फर्नीचर उपलब्ध हैं, जो कम जगह में बेहतर फिनिशिंग देने के साथ बजट के अनुकूल भी होते हैं. इनकी खासियत यह है कि ये देखने में आकर्षक होते हैं और घर की जरूरत के हिसाब से तैयार किए जा सकते हैं. चाहे किचन हो या घर की अलमारियां, मॉड्यूलर फर्नीचर से जगह का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है.

विकास कुमार के मुताबिक, घर में पारंपरिक तरीके से फर्नीचर तैयार कराने में काफी समय लग सकता है, जबकि मॉड्यूलर फर्नीचर एक-दो दिन में भी उपलब्ध हो सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विकास कुमार बताते हैं कि रसोई को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने के लिए मॉड्यूलर किचन एक अच्छा विकल्प है. इसमें रसोई की जगह और जरूरत के अनुसार पूरा सेटअप तैयार किया जाता है, जिससे सामान रखने और खाना बनाने में आसानी होती है. सही डिजाइन के साथ कम जगह वाली रसोई को भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है. इससे किचन का लुक आकर्षक होने के साथ-साथ काम करने की जगह का भी सही इस्तेमाल होता है.

उन्होंने बताया कि एलईडी पैनल भी घर की सजावट के लिए एक बेहतर विकल्प है. इसमें तारों को व्यवस्थित तरीके से पैनल के भीतर छिपाया जा सकता है, जिससे दीवार साफ-सुथरी दिखाई देती है. जरूरत के अनुसार इसमें एलईडी, होम थिएटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जा सकते हैं. इसके अलावा बाजार में सोफा, मेज, मंदिर और अन्य तरह के फर्नीचर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं.

विकास कुमार के मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई के लिए अलमारी भी कम बजट में खरीदी जा सकती है. इसकी कीमत करीब 5,000 रुपये से शुरू होती है. ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से फर्नीचर का चयन कर सकते हैं. यही वजह है कि मॉड्यूलर फर्नीचर की मांग बढ़ रही है. कम जगह में बेहतर व्यवस्था, आकर्षक डिजाइन और बजट के अनुसार विकल्प मिलने से लोग घर की सजावट के लिए इस तरह के फर्नीचर को पसंद कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। ‘लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *