Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में कल फिर होगी झमाझम बारिश, आज दिनभर छाए रहेंगे घनघोर बादल, IMD का अलर्ट!

होमताजा खबरDelhi

Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में कल फिर होगी झमाझम बारिश, आंधी का अलर्ट!

Last Updated:

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में 27 मार्च तक सुहावना हल्का ठंडा बना रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. वही, तापमान लगभग 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा कल झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है. आलम यह है कि मार्च के महीने में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. गर्मी पूरी तरह से नदारद है. धूप हल्की निकल रही है और लगातार हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से चल रही हैं. और तो और दिल्ली एनसीआर में 27 मार्च तक मौसम कैसा रहेगा इसका पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 27 मार्च तक फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. 27 मार्च तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई भी बहुत बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. मौसम इसी तरह हल्का ठंडा बना रहेगा और हल्की धूप रहेगी.

बात करें आज के मौसम की तो आज 22 मार्च को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. आज धूप रहेगी और हल्की हवाएं चलती रहेंगी. बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. धूप बहुत ज्यादा तेज होने का पूर्वानुमान नहीं है. यानी हल्की धूप रहेगी और मौसम सुहावना और हल्का ठंडा बना रहेगा.

दिल्ली में आईएमडी का अलर्ट

सोमवार यानी इस हफ्ते की शुरुआत बारिश के साथ होगी. सोमवार को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा लगभग 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आने का पूर्वानुमान है और बादल छाए रहेंगे. साथ ही ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और बारिश के बाद मौसम एक बार फिर ठंडा हो जाएगा. यह बारिश नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के सभी शहरों में होगी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 मार्च से लेकर 27 मार्च तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. सबसे पहले बात करें 24 मार्च की तो 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि 25 मार्च को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

• वहीं. 26 मार्च को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जबकि 27 मार्च को अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली  31/13 164
नोएडा 28/18 163
गाजियाबाद  28/17 185
गुड़गांव 28/17 170
ग्रेटर नोएडा 28/18 179
फरीदाबाद  28/18 164

 नोट- ( ये आंकड़े रविवार के हैं )

वहीं, 27 मार्च के बाद मौसम कैसा रहेगा. इसका पूर्वानुमान अभी जारी नहीं किया गया है. हालांकि मौसम वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि 27 मार्च के बाद दिल्ली एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा बारिश का सिलसिला भी 27 मार्च के बाद थमता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि कोई भी नया पश्चिमी विक्षोभ भी अभी नजर नहीं आ रहा है. हालांकि मौसम कभी भी करवट ले सकता है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिक अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *