Masala Chai Recipe: 5 तरह के मसाले और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं ये कड़क चाय, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे ढाबा

Last Updated:

Masala Chai Recipe: रांची की दिव्या ने कड़क मसाला चाय बनाने की आसान रेसिपी शेयर की हैं. इसमें चीनी को कैरेमल करके विभिन्न मसाले, चाय पत्ती, दूध और गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डाली जाती हैं, जिससे चाय का स्वाद और महक बहुत शानदार हो जाती है. इसे आप पीने के बाद जमकर तारीफ करेंगे.

ख़बरें फटाफट

रांची: चाय ऐसी चीज है कि सुबह में उठते ही सबको चाहिए होती है. ऐसे में मसाला चाय लोगों की फेवरेट होती है, लेकिन कई लोगों को एकदम ऑथेंटिक मसाला चाय बनानी नहीं आती है. यहां देखिए करीब 5 तरह के मसाला व गुलाब डालकर किस तरीके से एकदम कड़क मसाले वाली चाय बनाई जाती है. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

रांची की दिव्या बताती हैं कि इसके लिए आप सबसे पहले चीनी लें और केतली में चीनी को डालकर थोड़ी देर फ्राई करना होगा. एकदम थोड़ा सा पानी मतलब की आपको पहले चीनी को एकदम कैरेमल की तरह कर लेना है. जब चीनी थोड़ी देर पक जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी डालें और थोड़ी देर खौला लें.

तरह -तरह के चाय में डाल दें मसाले

अब आपको मसाले डालने होंगे. सबसे पहले तेज पत्ता डालें, खड़ी इलायची, स्टार इलायची, दालचीनी, अदरक पिसा हुआ थोड़ा सा लॉन्ग, थोड़ा सा गोलमिर्च और चाय पत्ती. अब सभी को डालकर पानी में अच्छे से खौला ले और इसके बाद आपको जितने लोगों के लिए चाय बनानी है. उसे हिसाब से पानी और दूध डाल दें.

इसमें आपको एक चीज और विशेष डालना है. आपको इसमें गुलाब की सूखी हुई पंखुड़ी भी डालना है. ये मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगी. इससे फ्लेवर एकदम अलग हटके आता है और इसके बाद अच्छे से कम से कम 5 से 10 मिनट तक बढ़िया से खौला लें, एकदम स्लो फ्लैम में. यहां आप देखेंगे कि एकदम गुलाबी चाय की महक धीरे-धीरे किचन के बाहर भी जा रही है.

अब बनकर तैयार है कड़क चाय

जब अच्छे से चाय खौल जाए तो आप इसे कप में छान लीजिए. आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच घी भी डाल सकते हैं. बहुत लोगों को पसंद नहीं आती है. यह पूरी तरह ऑप्शनल है, लेकिन डालने से और भी स्वादिष्ट लगता है. लीजिए बनकर तैयार है आपका एकदम कड़क चाय, पीने में यह गुलाबी चाई किसी ढाबा वाले चाय से कम नहीं लगती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *