लखनऊ. यूपी वालों आखिरकार ठंड आ ही गई. सुबह-सुबह अगर टहलने निकल रहे हैं तो स्वेटर, शॉल ओढ़कर ही निकलिएगा. अगर आप बाइक से ऑफिस जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. अगर यहां आप नोएडा, गाजियाबाद या एटा या कहीं और भी रह रहे हैं तो आपको पहले मौसम का हाल जान लेना चाहिए. हो सकता है कैब या कार से ऑफिस जाना पड़ जाए. आइए जानते हैं भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट.
देशभर से दक्षिण पश्चिम मानसून वापस लौट गया है, लेकिन उत्तर-पूर्वी मानसून की वजह से भारी बारिश कई राज्यों में शुरू हो गई है. उत्तर-पूर्वी मानसून को लौटता हुआ मानसून भी कहते हैं. मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी के आधे हिस्से में येलो अलर्ट हैं.
यहां होगी बारिश
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बदायूं, एटा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, संभल, कांशीराम नगर समेत अन्य 23 जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. अगर आप यहां रहते हैं तो घर से निकलने पहले अपने साथ छाता जरूर ले लीजिएगा.
बढ़ गई सर्दी
हालांकि, एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हुई बारिश ने मौसम के मिजाज में काफी बदलाव ला दिया है. पिछले हफ्ते हुई बारिश से उमस भी गर्मी का असर काफी कम हो गया है. रविवार की शाम और आधी रात हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया. गुरुवार को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है.
