गोली चली, शीशा टूटा…टाइगर फिर भी रहे सेफ! किस कार ने टाल दी बड़ी अनहोनी, किन सेफ्टी फीचर्स से लैस?

Last Updated:

रविवार शाम मुंबई के जुहू में फुटबॉल सेशन के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी BMW 3-Series Gran Limousine में सवार थे. तभी तीन संदिग्धों ने मोटरसाइकिल से कई राउंड फायरिंग कर दी. ड्राइवर घायल हुए, एक्टर को सिर्फ हल्की खरोंच आई. कार के विंडस्क्रीन और साइड विंडो ने जान बचाई. क्या इस लग्जरी सेडान की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स ने असली फर्क डाला? पूरी घटना और BMW की सेफ्टी टेक्नोलॉजी जानने के लिए पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

Tiger Shroff को सेफ रखने में उनकी कार की भी बड़ी भूमिका रही है.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ रविवार शाम मुंबई के जुहू में अपनी BMW 3-Series Gran Limousine में सवार थे जब उन पर गोली चलाने की कोशिश हुई. एक्टर सुरक्षित रहे और कार ने भी उन्हें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए बल्कि लग्जरी सेडान की बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी टेक्नोलॉजी पर भी रोशनी डाली है.

बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन भारत में एंट्री-लेवल लग्जरी सेगमेंट की पॉपुलर कार है. इसकी कीमत, इंजन पावर और खास तौर पर सेफ्टी फीचर्स की वजह से लोग 3-सीरीज को कापी पसंद करते हैं. कार की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम ने संभावित नुकसान को कम करने में मदद की. ऑटो वर्ल्ड में ये घटना याद दिलाती है कि प्रीमियम कारें सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस नहीं, सेफ्टी के मामले में भी बेहतर होती हैं.

कब और कैसे हुई घटना

घटना करीब सात बजे पुष्पा पार्क के पास हुई. टाइगर फुटबॉल सेशन के बाद कार में बैठे थे. तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आए और कई राउंड फायरिंग की. ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लगी, एक बाईस्टैंडर भी घायल हुआ. टाइगर को गनपाउडर से हल्की जलन और कांच के टुकड़ों से खरोंच आई लेकिन कोई फॉर्चुनेटली उन्हें गोली नहीं लगी. कार के विंडस्क्रीन और साइड विंडो पर असर पड़ा. एक्टर ने खुद ड्राइविंग संभाली. पुलिस जांच कर रही है.

BMW 3-Series Gran Limousine कितनी सेफ?

बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन 330Li की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग 60.60 लाख से 62.60 लाख रुपये है. ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार 67 से 73 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है. ये लॉन्ग व्हीलबेस सेडान 1998 सीसी ट्विनपावर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 254 बीएचपी पावर और 400 एनएम टॉर्क देता है. 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ 0-100 किमी/घंटा का समय करीब 6.2 सेकंड है. रियर-व्हील ड्राइव और बैलेंस्ड चेसिस इसे ड्राइविंग डायनामिक्स में मजबूत बनाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट

इसमें छह एयरबैग (ड्राइवर, फ्रंट पैसेंजर, साइड और फुल-लेंथ कर्टन) स्टैंडर्ड हैं. डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) के साथ डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, ब्रेक असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन मौजूद हैं. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रनफ्लैट टायर्स विद रीनफोर्स्ड साइडवॉल्स, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स और अटेंटिवनेस असिस्टेंस भी उपलब्ध हैं. पार्किंग असिस्टेंट प्लस में 360 डिग्री कैमरा, रियर व्यू कैमरा विद पार्क डिस्टेंस कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और कोलिजन वार्निंग सिस्टम शामिल हैं.

ये फीचर्स एक्टिव और पैसिव सेफ्टी दोनों लेयर्स को कवर करते हैं. यूरो NCAP में इस प्लेटफॉर्म को मजबूत रेटिंग मिली है. इस घटना ने साबित किया कि प्रीमियम सेगमेंट की कारें आपात स्थिति में सेफ्टी लेयर प्रदान कर सकती हैं. बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन न सिर्फ लग्जरी और परफॉर्मेंस बल्कि रियल-वर्ल्ड सेफ्टी के लिए भी जानी जाती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *