जेल में बेइज्जती और फिर बदला… दिल्‍ली के रनहोला में पीछे से सिर में गोली दागने की वजह आई सामने

होमताजा खबरDelhi

जेल में बेइज्जती और… दिल्‍ली में पीछे से सिर में गोली दागने की वजह आई सामने

Last Updated:

Ranhola Murder Case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रनहोला इलाके में हुए हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद मोनिश के सनसनीखेज मर्डर केस को सुलझा लिया है. पुलिस ने मुख्य शूटर रेहान और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ कि जेल में हुई बेइज्जती और पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने 11 अक्टूबर को दिनदहाड़े इस खूनी वारदात को अंजाम दिया था.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (CCTV Footage)

नई दिल्ली. राजधानी में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली. बाहरी दिल्ली के रनहोलाथाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने इलाके में दहशत फैला दी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का दावा करते हुए मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है. पुलिस के मुताबिक, यह खौफनाक घटना 11 अक्टूबर 2026 की है. विकास नगर के बी-ब्लॉक स्थित प्रधान चौक के पास हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद मोनिश को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया.

दिनदहाड़े गोलियों से भूना
हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने पीछे से मोनिश को घेरकर बेहद करीब से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की बेखौफ अंदाज में की गई गोलीबारी साफ देखी जा सकती है. मृतक मोहम्मद मोनिश खुद रनहोलाथाने का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ स्नैचिंग, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज थे.

जेल की बेइज्जती और गैंगवार का खूनी बदला
जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश और वर्चस्व की बड़ी लड़ाई थी. मुख्य आरोपी रेहान (21 वर्ष) और एक नाबालिग इस साजिश के मुख्य मोहरा बने. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि जून 2026 में मोनिश ने बॉबी नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी, जो नाबालिग आरोपी का जिगरी दोस्त था. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर विवाद के बाद मोनिश और उसके साथियों ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा था और लगातार धमकियां दे रहे थे. वहीं, मुख्य शूटर रेहान की दुश्मनी की वजह जेल में हुई मारपीट थी. निहाल विहार थाने के एक मामले में जेल में बंद रहने के दौरान मोनिश ने रेहान के साथ मारपीट कर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था. इसी बेइज्जती और खुन्नस का बदला लेने के लिए रेहान, नाबालिग और उनके अन्य साथियों (प्रीत व विक्रम) ने मिलकर मोनिश को रास्ते से हटाने का यह खूनी प्लान तैयार किया.

हथियारों का जखीरा बरामद
19 अक्टूबर 2026 को स्पेशल सेल को पक्की सूचना मिली कि शूटर रेहान और नाबालिग आरोपी नजफगढ़ के दिचाऊं-बामनोली इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों को धर दबोचा. तलाशी के दौरान नाबालिग के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि रेहान के कब्जे से भी एक अत्याधुनिक पिस्टल मिली. पुलिस अब इस गैंग के बाकीतस्करों और हथियार सप्लायरों की तलाश में जुड़े है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *