नोएडा-ग्रेटर नोएडा में देखने जाना है रावण दहन? तो देख लें ये ट्रैफिक रूट, स्टेडियम में किस गेट से मिलेगी एंट्री

नोएडाः आज देशभर में विजयादशमी मनाई जा रही है. जगह-जगह रावण दहन की तैयारी हो चुकी है. भारी संख्या में आज लोग रामलीला मैदान की तरफ बढ़ेंगे और मेले का आनंद लेंगे. ऐसे में उन सड़कों को ट्रैफिक पुलिस ने बंद करने का फैसला किया है, जिधर रावण दहन व मेला आयोजित किया गया है. ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी कई सड़कें बंद की गई हैं और रूटों को डायवर्ट किया गया है.

नोएडा स्टेडियम के आसपास 7 रास्तों पर होगी रोक
सेक्टर 12, 22, 56 तिराहे से स्टेडियम चौक तक
सेक्टर- 10,21 यू-टर्न से सेक्टर-12, 22, 56 तिराहे तक स्टेडियम की ओर
सेक्टर- 8, 10, 11, 11 चौक से स्टेडियम चौक होते हुए मोदी मॉल चौक तक
सेक्टर- 31, 25 चौक से मोदी मॉल चौक, स्टेडियम चौक होते हुए सेक्टर- 8, 10, 11, 12 तक
मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12, 22 चौक होते हुए अडोब, रिलायंस चौक तक
कोस्ट गार्ड तिराहे से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यूटर्न लेकर सेक्टर 12, 22 चौक तक
जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक होते हुए अडोब चौक तक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रास्ता बंद
ईकोटेक-12 स्थित न्यू आदर्श रामलीला के दौरान एक मूर्ति से गोलचक्कर से गैलेक्सी गोलचक्कर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा
एक मूर्ति से गैलेक्सी से दाएं मुड़कर डी-मार्ट गेट- 2 और 3 की तरफ, फिर बाएं मुड़कर बिसरख गोलचक्कर और खैरपुर गोलचक्कर से जाएं.
डी मार्ट से गैलेक्ट से डी-मार्ट गोलचक्कर से बाएं मुड़कर बिसरख, एसीई और खैरपुर गोलचक्कर होकर जाएं.

क्या हैं वैकल्पिक रास्ते
रजनीगंधा चौक से सेक्टर 12, 22, 56 तिराहा, सेक्टर 10 और 21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर 31 और 25 चौक, एनटीपीसी और गिझोर होकर जाएं.

सेक्टर 12, 22 56 तिराहे से स्टेडियम चौक सेक्टर-57 चौराहा, गिझोड़ और सेक्टर-31 व 25 चौक होकर जाएं.

सेक्टर 12, 22, 56 तिराहे से रजनीगंधा चौक से मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौक और हरौला-झंडुपुरा होकर जाएं.

स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था
गेट नंबर 7 से एंट्री और एग्जिट, गेट नंबर-3 से एंट्री, गेट नंबर 4 से एग्जिट, अडोब कंपनी के पास खाली मैदान में पार्किंग

रामलीला मैदान के पास डायवर्जन
सेक्टर 62 चौकी से वैल्यू बाजार व फोर्टिस जाने वाले वाहन प्रतिबंधित, सेक्टर 59 तिराहे से जाएं
वैल्यू बाजार सेक्टर-62 से सेक्टर 62 चौकी जाने वाले वाहन प्रतिबंधित

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *