Ramayana: यश से पहले पर्दे पर रावण बने ये 7 कलाकार, 1 एक्टर हुआ अमर, दूसरे का मजाक बनाते नहीं थके लोग

Last Updated:

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. यश ने रामायण में रावण का रोल अदा करने के साथ ही इसको को-प्रोड्यूस भी किया है. पर्दे पर यश को रावण के तौर पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.

नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार यश, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में ‘रावण’ का रोल अदा करने वाले हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बन रही फिल्म को यश ने नमित मल्होत्रा के साथ को-प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म की रिलीज में अभी 15 दिन बाकी हैं लेकिन उससे पहले उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जो पर्दे पर रावण का रोल अदा कर चुके हैं.

अरविंद त्रिवेदी- रावण के किरदार का जिक्र होते ही सबसे पहले अरविंद त्रिवेदी का चेहरा याद आता है. रामानंद सागर की 1987 में आई ‘रामायण’ में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई थी. उनकी दमदार आवाज, डायलॉग्स का अंदाज और चेहरे के भाव इस किरदार की सबसे बड़ी खासियत बने. उन्होंने रावण के अहंकार और बुद्धिमत्ता के साथ उसके शक्तिशाली व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारा. दशकों बाद भी उनके निभाए रावण की चर्चा होती है.

एस वी रंगा राव- तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एस वी रंगा राव भी पर्दे पर रावण बन चुके हैं. उन्होंने 1971 में आई ‘संपूर्ण रामायणम’ में यह भूमिका निभाई. अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और अभिनय के जरिए उन्होंने रावण के राजसी अंदाज को पर्दे पर पेश किया. उनके किरदार में एक शक्तिशाली शासक के साथ उसकी बुद्धिमत्ता और अभिमान की झलक भी देखने को मिली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अखिलेंद्र मिश्रा-साल 2008 में प्रसारित हुए टीवी शो ‘रामायण’ में अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण का किरदार निभाया था. इस सीरियल में गुरमीत चौधरी भगवान राम और देबिना बनर्जी माता सीता बनी थीं. अखिलेंद्र ने रावण की महत्वाकांक्षा, शक्ति और अहंकार को अपने अभिनय के जरिए दिखाया. नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच उनका रावण काफी चर्चित हुआ.

कार्तिक जयराम- कन्नड़ एक्टर कार्तिक जयराम यानी जेके ने ‘सिया के राम’ में रावण का किरदार निभाया था. 2015 से 2016 के बीच प्रसारित हुए इस शो की खासियत यह थी कि रामायण की कहानी को मुख्य रूप से सीता के नजरिए से दिखाया गया था. कार्तिक ने रावण के शक्तिशाली शासक वाले रूप के साथ उसकी महत्वाकांक्षा को पर्दे पर उतारा.

सैफ अली खान- साल 2023 में रिलीज हुई ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान ने लंकेश की भूमिका निभाई थी, जो रावण से प्रेरित किरदार था. फिल्म में प्रभास राघव और कृति सेनन जानकी की भूमिका में थे. सैफ के लंकेश का लुक पारंपरिक रावण से काफी अलग रखा गया था. काले कपड़े, दाढ़ी और आधुनिक विजुअल डिजाइन के कारण यह किरदार रिलीज के समय काफी चर्चा में रहा. हालांकि उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया गया था. सैफ अली खान को लंकेश के रोल में काफी ट्रोल किया गया था क्योंकि वो पारंपरिक रावण से बिलकुल अलग रूप में दिखे थे. सोशल मीडिया पर उनके खूब मीम्स भी बने थे.

निकितिन धीर- अपनी लंबी कद-काठी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले निकितिन धीर ने ‘श्रीमद रामायण’ में रावण की भूमिका निभाई. उनकी पर्सनैलिटी इस रोल के लिए बिलकुल परफेक्ट थी. निकितिन ने अपने अभिनय से रावण की ताकत, सत्ता और उसके दबदबे को दिखाने की कोशिश की. रावण के रोल में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था.

शालीन भनोट- टीवी एक्टर शालीन भनोट भी रावण की भूमिका में नजर आ चुके हैं. उन्होंने 2019 के शो ‘राम सिया के लव कुश’ में लंकापति का किरदार निभाया. यह शो भगवान राम और माता सीता के बेटों लव-कुश की कहानी पर केंद्रित था. शालीन ने अपने अंदाज में रावण के ताकतवर और महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व को पेश किया.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *