NZ A vs IND A Unofficial Test Day-2 Live: नमस्ते! न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. मेजबान न्यूजीलैंड ए ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 135 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन टी-ब्रेक तक वह 317 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह कीवी टीम ने पहली पारी में 204 रनों की बढ़त हासिल कर ली. गेंदबाजी में इंडिया ए की तरफ से अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाशदीप ने भी 2 विकेट झटके. इससे पहले, न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ए की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 113 रन ही बना सकी थी. इस मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.
देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक पूरा
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जुझारू बैटिंग करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया. देवदत्त के साथ बल्लेबाजी में साई सुदर्शन उनका बेहतरीन साथ निभा रहे हैं.
इंडिया ए का स्कोर 50 रनों के पार
शुरुआत झटके से उबरते हुए इंडिया ए ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट के बाद देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने फिर इंडिया ए के विकेट को नहीं गिरने दिया.
केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट
यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. राहुल ने 15 गेंद खेलकर सिर्फ 4 रन बनाए. पहली पारी में तो केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. इस तरह इंडिया ए ने सिर्फ 10 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं.
यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत हुई है. इंडिया ए के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पहली पारी में भी यशस्वी कुछ खास नहीं कर पाए थे.
न्यूजीलैंड ए की पारी 317 रनों पर सिमटी
इंडिया ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की पारी 317 रनों पर सिमट गई है. इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 113 रन बनाए थे. इस तरह कीवी टीम को 204 रनों की बढ़त मिल गई है. अब उम्मीद है कि इंडिया ए की टीम अपनी दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन कर मैच में वापसी करेगी.
आकिब नबी को मिला तीसरा विकेट
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आकिब नबी ने तीसरा विकेट हासिल किया. इस तरह न्यूजीलैंड ए ने 285 रन के स्कोर पर अपना 9वां खिलाड़ी गंवा दिया है. पारी में मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी में अब आखिरी जोड़ी मैदान पर है.
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 51 रन बनाकर हुए आउट
इंडिया ए के खिलाफ डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वह वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर एलबीडबल्यू हुए. इस तरह कीवी टीम ने 251 रन के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया. न
न्यूजीलैंड ए का 218 रन पर गिरा 7वां विकेट
लंच ब्रेक से वापस आते ही इंडिया ए के गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. अंशुल कंबोज ने सिमोन किन को आउट कर न्यूजीलैंड ए को 7वां झटका दे दिया है.
पहले सेशन के खेल में भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
न्यूजीलैंड ए खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया ए के गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की है. खेल पहले सेशन में कीवी टीम के तीन और बल्लेबाजों को आउट कर इंडिया ए की गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करा दी है. न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट 206 रन के स्कोर पर गंवाया है. वहीं, अभी क्रीज पर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (28) और साइमन कीन (4) बनाकर खेल रहे हैं. लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए का स्कोर 6 विकेट पर 218 रन था.
