नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आखिरी दिन है. दिन के पहले सेशन में इंडिया ए की टीम 516 रन बनाकर सिमट गई. इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 199 रनों की दमदार पारी खेली. इस तरह न्यूजीलैंड ए को चौथी पारी में जीत के लिए 313 रनों का लक्ष्य दिया. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 113 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 317 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी.
खराब रोशनी के कारण रुका खेल
इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच जारी पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के अंतिम दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रुक गया है. खेल रुकने तक 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ए 9 विकेट पर 187 रन बनाए हैं. वहीं, इंडिया ए को जीत के लिए बस 1 विकेट लेने की जरूरत है.
इंडिया ए जीत से 1 विकेट दूर
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टीम इंडिया जीत से अब सिर्फ 1 विकेट दूर है. इंडिया ए ने 313 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड ए को 170 रन के स्कोर पर 9वां झटका दिया है.
न्यूजीलैंड ए ने गंवाया 8वां विकेट
इंडिया ए के खिलाफ 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ए की टीम ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है. मेजबान टीम को 160 रन के स्कोर पर ये झटका लगा है. इस तरह इंडिया ए को जीत के लिए अब सिर्फ 2 विकेट की जरूरत रह गई है.
इंडिया ए जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर
टी ब्रेक के बाद इंडिया ए ने न्यूजीलैंड को 7वां झटका दे दिया है. भारत को 156 रन के स्कोर पर ये सफलता मिली है. इस तरह इंडिया ए की टीम जीत से बस 3 विकेट दूर है.
क्रिस्टियन क्लार्क 3 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड ए के क्रिस्टियन क्लार्क सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस विकेट के साथ ही मेजबान टीम ने 131 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है. इसके साथ ही उसकी मुश्किलें भी बढ़ गई है.
न्यूजीलैंड ए ने 110 रन पर खोया अपना 5वां विकेट
भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 5वां झटका दे दिया है. न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर अपना ये विकेट गंवाया है. इस विकेट के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर आ गई है.
न्यूजीलैंड ने 91 रन के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट
शुरुआती झटके से उबरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 94 रन के स्कोर पर अपन चौथा विकेट गंवा दिया है. मेजबान टीम को ये झटका डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में लगा है.
भारतीय टीम की गेंदबाजी में दमदार शुरुआत
मैच के अंतिम दिन चौथी पारी में इंडिया ए ने गेंदबाजी में दमदार शुरुआत की है. भारतीय टीम ने महज 13 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ए के तीन विकेट गिरा दिए हैं. ये तीनों विकेट आकिब नबी लिए हैं.
भारत की पारी 516 रनों पर सिमटी
पहली पारी में महज 113 रनों पर सिमटने के बाद इंडिया ए ने दूसरी पारी में दमदार वापसी की और 516 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे न्यूजीलैंड ए को अब जीत के लिए 313 रनों का टारगेट मिला है. दूसरी पारी में इंडिया ए की तरफ से स बसे ज्यादा देवदत्त पडिक्कल ने 199 रनों की पारी खेली. इसके अलावा साई सुदर्शन ने 91 रन, यश राठौड़ ने 66 और वाशिंगटन सुंदर ने भी 52 रनों की पारी खेली.
