Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एलिस पेरी इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी थी. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर 7वीं बार ट्रॉफी को अपने नाम किया. वहीं, एलिस पेरी का ये 9वां आईसीसी ट्रॉफी था.
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी के नाम 9 आईसीसी ट्रॉफी
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जो शायद ही कभी टूट पाए. एलिस पेरी महिला और पुरुष दोनों में दुनिया की इकलौती ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने 9 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है. एलिस पेरी ने ये उपलब्धि महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत के बाद हासिल की.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
