Last Updated:
Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में बुधवार की शाम को 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश टिड्डी उर्फ धर्मेंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया है. मारे गए बदमाश पर गाजियाबाद और बागपत में 50-50 हजार रुपये का इनाम था.
गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया.
गाजियाबादः गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़े एनकाउंटर में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी को मार गिराया है. निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर पुलिस और बावरिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई हे इस दौरान धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी मारा गया, जबकि क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी विनीत, अमित और हिमांशु भी गोली लगने से घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
दो अलग-अलग जिलों में 50-50 हजार रुपये का था इनाम
धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी अमरोहा का रहने वाला था और डकैती समेत कई गंभीर आपराधिक वारदातों में वांछित था. गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में डकैती के दौरान हमला करने के मामले में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वहीं, बागपत के खेकड़ा में डकैती के मामले में भी वह 50 हजार रुपये का इनामी था. इसके अलावा वह हत्या के प्रयास यानी धारा 307 के मामले में भी वांछित बताया जा रहा है. पुलिस को पिछले करीब एक साल से उसकी तलाश थी. कुख्यात बावरिया गैंग से जुड़े धर्मेंद्र पर डकैती की कई वारदातों में शामिल होने का आरोप था. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है.
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ के कार्यकाल में 8 एनकाउंटर
गौर करने वाली बात यह है कि गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ के कार्यकाल में यह आठवां बदमाश बताया जा रहा है, जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
