'हर बेटी की बड़ी बहन हूं', 51 नवविवाहित बेटियों को ₹51 लाख की सौगात, करवाचौथ पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

होमताजा खबरDelhi

करवाचौथ पर CM रेखा गुप्ता का ऐलान, 51 नवविवाहित बेटियों को दिए ₹1-1 लाख

Last Updated:

करवाचौथ के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की 51 नवविवाहित बेटियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद और करवाचौथ किट की सौगात दी है. लाडली फाउंडेशन की तरफ से मार्च में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधी इन बेटियों से मिलने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने भावुक ऐलान किया कि वह हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी हैं. सरकार की इस अनूठी पहल का मकसद बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन के हर कदम पर संबल प्रदान करना है.

दिल्ली में करवाचौथ के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नवविवाहित बेटियों को आर्थिक सहायता के चेक और उपहार सौंपते हैं. (एआई इमेज)

नई दिल्ली: करवाचौथ पर दिल्ली की 51 नवविवाहित बेटियों के लिए खुशियों की सौगात आई है. किसी के लिए यह पहला करवाचौथ था, तो किसी के लिए नई जिंदगी की शुरुआत को यादगार बनाने का मौका था. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में 51 नवविवाहित बेटियों को एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट देकर आर्थिक मदद दी है. इन बेटियों का मार्च में लाडली फाउंडेशन ने सामूहिक विवाह कराया था.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेटियों से बातचीत की और उनके परिवार, शादी के बाद की जिंदगी और अनुभवों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं. किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं. उन्होंने बेटियों से कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपने पूरे करें, अपनी पहचान बनाएं और जिंदगी में आगे बढ़ें. इस दौरान कुल 51 बेटियों को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है.

शादी के बाद भी बेटियों का साथ
लाडली फाउंडेशन की ओर से मार्च में कराए गए सामूहिक विवाह के बाद पहली करवाचौथ पर यह मदद दी गई है. हर बेटी को एक लाख रुपये का चेक और करवाचौथ किट दिया गया है, ताकि आर्थिक सहयोग के साथ उनका यह खास मौका भी यादगार बन सके. मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद बेटियों के विवाह के बाद भी उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर मदद पहुंचाने की पहल को सराहनीय बताया है.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *