Last Updated:
घर के कोनों, बेड के पीछे और दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले साफ करना अब आसान हो सकता है. अखबार, लंबे डंडे वाली झाड़ू और वैक्यूम क्लीनर की मदद से सफाई करते समय गंदगी को फैलने से बचाया जा सकता है. जानिए घर के जाले हटाने और दीवारों की सफाई करने के आसान तरीके.
मिर्जापुर: अगर आपको भी घर पर मकड़ी के जालों की सफाई करनी है और आपको बेस्ट और आसान तरीका नहीं मालूम है तो यह खबर आपके लिए हैं. इस खबर को देखकर आप भी बिना परेशान हुए आसानी के साथ घर के जालों को साफ कर सकते हैं और बेड या फिर अन्य सामान को गंदा होने से भी बचा सकते हैं. घर के जालों को साफ करने के लिए आपको किसी खास सामान की आवश्यकता नहीं होगी. घर में मौजूद सामान की मदद से आसानी के साथ कोने में लगे हुए जालों को साफ कर सकते हैं और अपने घरों को चमका सकते हैं.
राहुल राज ने बताया कि घर के कोनों में लगे जालों को साफ करने के लिए सबसे पहले नीचे आप अखबार या फिर कोई अन्य कपड़े को बिछा लें. ताकि, जालों को साफ करें तो गंदगी नीचे गिरकर सामान को खराब ना कर सके. अगर बेड के ऊपर आप जालों को साफ कर रहे हैं तो बेड के ऊपर अखबार या फिर उसे कपड़े को बिछा दें. ताकि, जो गंदगी हो. वह कपड़ों पर गिर जाए और आपका बेड ना गंदा होने पाए. अगर आप कोने में जालों को साफ कर रहे हैं तो फिर बड़ी डंडे वाली झाड़ू ले लें. इसकी मदद से आप दूर और कोने में मौजूद जालों को साफ कर सकते हैं.
ऐसे चमकेगी दीवारें
इसके साथ ही अगर आप दीवारों को चमकाना चाहते हैं तो एक बड़े डंडे में खराब तौलिए को लगा लें, उसके बाद उस तौलिए को गिला कर लें. गीला करने के बाद उसकी मदद से सफाई कर सकते हैं. अगर आपको दीवारों को चमकाना है तो एक कटोरी में थोड़ा सा सर्फ पाउडर या फिर अन्य लिक्विड मिला दें, जिसका प्रयोग करने से दीवारें एकदम से चमकने लगेंगी और पुरानी रौनक वापस आ जाएगी. दीवारों पर दाग और धब्बे हटाने के लिए भी यह बेहद कारगर है.
ये तरीका भी बेस्ट
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है तो वैक्यूम क्लीनर की मदद से भी सफाई कर सकते हैं, इससे सफाई करने पर गंदगी इधर-उधर नहीं जाती है. सीधे वैक्यूम क्लीनर के टैंक में चला जाता है, जिसे निकालकर आप आसानी से फेंक सकते हैं. यह कुछ आसान विधियां थी, जिसकी मदद से आप घर के कोने टेबल के पीछे छिपे जालों को साफ कर सकते हैं और पुरानी चमक को वापस पा सकते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
