900 डिग्री तापमान पर बनती है मिट्टी की ये कलाकृति, दिवाली की सजावट के लिए है बेस्ट आइटम, घर को देती है रॉयल लुक! जानें कीमत

होमताजा खबरDelhi

दिवाली की सजावट के लिए ब्लू पॉटरी है बेस्ट आइटम, रॉयल लुक देखकर कहेंगे वाह!

Last Updated:

Business Idea: दिवाली पर घर को अनोखा लुक देने के लिए दिल्ली के छतरपुर स्थित नेचर बाजार में ब्लू पॉटरी के सजावटी सामान मिल रहे हैं. इन कलाकृतियों की देश-विदेश में भारी मांग है. इसे बनाने वाले अंकित कश्यप ने बताया कि यह उनकी 8वीं पीढ़ी है. उनका सालाना टर्नओवर 10-12 लाख रुपये का है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिवाली में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस बार अपने घर को कुछ नया लुक देना चाहते हैं, जैसे एंट्री गेट से लेकर के हॉल तक में कुछ ऐसा सजाएं, जिसे देखने वाले देखते रह जाएं. यह देखने में ऐसा लगे कि जैसे आपने विदेश से महंगा रुपया खर्च करके मंगाया है. अगर आप ऐसे आइटम की तलाश कर रहे हैं तो चले आइये दिल्ली के छतरपुर में चल रहे नेचर बाजार में लेकर चलते हैं. यह अभी फिलहाल 3 नवंबर तक चलेगा.

यहां पर आपको एक ऐसा अनोखा आइटम खरीदने का मौका मिलेगा, जो शायद ही आपको मार्केट में कहीं मिले. दरअसल, आपको बता दें कि इसे ब्लू पॉटरी कहते हैं. इसमें आपको सजावट के तमाम आइटम मिलेंगे. यह देखने में नीले रंग का होता है. ऐसा लगेगा कि जैसे मालूम कि इसे किसी नीली मिट्टी से बनाया गया हो, लेकिन यह नीली मिट्टी नहीं होती और ना ही इस पर कोई पेंट किया गया होता है. बल्कि यह है नेचुरल मिट्टी को 900 डिग्री के तापमान पर तपाकर बनाया जाता है.

8वीं जनरेशन बना रही ब्लू पॉटरी आइटम

8वीं जेनरेशन के जरिए इस काम को संभाल रहे मयूर विहार के पटपड़गंज के रहने वाले अंकित कश्यप से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार की आठवीं जनरेशन हैं. जो इस काम को संभाल रहे हैं. इसका रिजल्ट यह है कि इसे न सिर्फ भारत, बल्कि विदेश तक इसकी डिमांड है. अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक लोग इसे मंगाते हैं. यहां से एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम होता है.

उन्होंने बताया कि नीले-फिरोजी रंग के कटोरे, दीये, बुद्ध की मूर्तियां, पक्षी और सजावटी सामान को सिलिका युक्त सामग्री से बनाया जाता है. गर्मियों में एक पूरी भट्टी लगती है. इसे बनाने के लिए और गर्मियों में यह लगभग डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जाता है, लेकिन सर्दियों में ढाई महीने का वक्त इसे बनाने में लगता है, लेकिन इसकी डिमांड बहुत है. सजावट के लिए यह सबसे अनोखा आइटम है.

10 से 12 लाख रुपए का है टर्नओवर

अंकित कश्यप ने बताया कि इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि कभी-कभी स्टॉक तक वह पूरा नहीं कर पाते हैं. डिमांड पूरी नहीं हो पाती है, क्योंकि यह बहुत अनोखा आइटम और कला है. बहुत कम लोग इस पर काम करते हैं. इसमें मेहनत बहुत लगती है और इसे बनाने में वक्त भी बहुत ज्यादा जाता है. इसलिए फिलहाल उनका टर्नओवर 10 से 12 लाख रुपए का है, लेकिन विदेशी पर्यटकों की डिमांड अब और भी ज्यादा बढ़ रही है, जिस वजह से कहा जा सकता है कि अब टर्नओवर और भी ज्यादा बढ़ेगा. इसकी कीमत 100 से लेकर 7000 रुपए तक है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *