नोरी फतेही की बढ़ी मुश्किलें, 200 करोड़ के धोखाधड़ी केस में कोर्ट का समन, दिल्ली की अदालत में होगी पेशी

Last Updated:

200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस की जांच में नोरा फतेही का नाम सामने आया था. ईडी उन्हें केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाती रही है. अब दिल्ली की अदालत ने उनके नाम समन जारी किया है. जांच में पता चला था कि नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर की ठगी की रकम से महंगे गिफ्ट मिले थे. जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी केस से जुड़ा है.

ख़बरें फटाफट

नोरा फतेही को कोर्ट के सामने पेश होना है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को समन भेजा गया है. नोरा फतेही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगी. यह मामला एक बिजनेसमैन की पत्नी के साथ 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें नोरा फतेही को समन किया गया है.

ईडी जांच में पता चला कि सुकेश की पत्नी के एक इवेंट में नोरा फतेही गेस्ट बनकर पहुंची थीं, जहां उन्हें उपहार के तौर पर महंगी बीएमडब्ल्यू कार मिली. गिफ्ट में आईफोन के अलावा कीमती बैग भी शामिल थे. ईडी ने फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोरा ने जांच में सहयोग दिया और बताया कि उन्हें सुकेश के क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी नहीं थी. उन्होंने खुद को सुकेश की साजिश का पीड़ित बताया.

नोरा फतेही केस में आरोपी नहीं
ईडी ने अपनी चार्जशीट में नोरा फतेही को सरकारी गवाह के तौर पर पेश किया था. वे केस में आरोपी नहीं हैं. हालांकि, नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस और अन्य लोगों पर मानहानि का केस दायर किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि जैकलीन ने खुद को बचाने के लिए उनके खिलाफ गलत बयान दिया, जिससे उनके करियर और इमेज को नुकसान पहुंचा. जांच में जैकलीन का भी नाम उभर कर सामने आया. ठग सुकेश के साथ उनकी कुछ कथित अंतरंग तस्वीरें भी सामने आईं, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी सुर्खियों में रही. हालांकि, जैकलीन ने तमाम दावों को गलत बताया.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *