मिथिला स्टाइल में बनाएं देसी मटन, ऐसे करें तेयार, आएगा होटल से भी तगड़ा स्वाद

होमफोटोलाइफ़फूड

मिथिला स्टाइल में बनाएं देसी मटन, ऐसे करें तेयार, आएगा होटल से भी तगड़ा स्वाद

Last Updated:

Mutton Recipe: अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद है, तो आप मटन की अलग-अलग रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. दरअसल, मटन खानें वाले लोग लजीज स्वाद का इंतजार में रहते हैं. क्योंकि मटन खाने वाले लोग खड़े मसाले को पीसकर और धीमी आंच पर एक घंटे तक पकाते हैं. इससे मटन बड़ा ही लाजवाब बनता है. ऐसे में आज आइये हम आपको मिथिला के फेमस मटन रेसिपी के बारे में बताएंगे. आइये जानते हैं इस आसान मटन रेसिपी के बारे में.

अब पर्व-त्यौहार का समय शुरू हो चुका है. अब गिने चुने दिन हैं, जिसमें मटन खा सकते हैं. ऐसे में आज नॉनवेज प्रेमियों के लिए यह रेसिपी बहुत ही आसान है, जिसे घर पर तैयार कर स्वाद ले सकते हैं. आज हम आपको मिथिला में देसी मटन की रेसिपी बता रहे हैं. इसे कैसे बनाते हैं. जिसे पकने में लगभग घंटे भर का समय लगता है. नॉनवेज कितना भी बाहर होटल का खा लें, लेकिन घर पर जो स्वाद मिलेगा. वह कहीं और नहीं मिलेगा. ऐसे में घर पर कुछ मसला का इस्तेमाल करते हैं, तो अच्छा स्वाद बढ़ जाता है.

मिथिला के रहने वाले फेमस फूड एक्सपर्ट केशव बताते हैं कि सब खड़ा मसाला डालते हैं. हम खड़े मसाले को पीसकर पेस्ट बनाकर मटन के साथ पकाते हैं. जो ग्रेवी के स्वाद में चार चांद लगा देता है. इसे खाने के बाद आप उंगलियां तक चट जाएंगे. यह रेसिपी भी बहुत ही आसान है.

केशव ने बताया कि वैसे तो चिकन जल्दी पक जाता है, लेकिन बकरे का मटन बनाने में समय लगता है. क्योंकि इसका मीट हार्ड होता है, जिसे बनने में लगभग घंटे भर का समय लग जाता है. इसे बनाने के लिए प्याज, लहसुन ,घरेलू सभी मसाले हल्दी, मिर्च ,धनिया और गरम मसाले लगता है. वहीं, सबसे महत्वपूर्ण खड़ा मसाला है. जहां सबसे पहले कढ़ाई में तेल जीरा ,तेजपत्ता को डालेंगे उसके बाद प्याज डालकर थोड़ा सा भुनेंगे और फिर फ्रेस मटन डालते और भाप पर पकाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

केशव ने बताया कि किचन के मसाले डालेंगे और उसके बाद इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. खड़ा मसाला में लोग तेल वैसे ही डालते हैं, लेकिन मिथिलांचल स्टाइल में अगर आप मटन बनाएंगे तो सभी खड़े मसाले जैसे कि जीरा ,जायफल ,तेजपत्ता,लौंग इलाइची ,बड़ी इलायची इन चीजों को पहले मिक्सर में या सिलबट्टे पर पीस लेना है और इसका पेस्ट बनाकर मटन में डालेंगे फिर उसे पकाते हैं, तो स्वाद बहुत अच्छा लगता है.

बता दें कि देसी मटन के लिए आंच धीमी रखें. साथ ही वैसे इसमें पानी की जरूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि प्याज से बहुत पानी निकलता है. उसी में फ्राई हो जाता है. मटन का बेस्ट तरीका है. इसे जितना भुनेंगे, इसका स्वाद बढ़ जाएगा या जल्दी बनाना चाहते हैं तो मटन और मसाला पकने पर कुकर में 3-4 सीटी लगा दीजिए. इसे आप गर्मागर्म भी खा सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *