2026 Hyundai Bayon vs Honda Elevate: कोरियन या जापानी? किस SUV को खरीदना फायदे का सौदा, जानिए

2026 Hyundai Bayon vs Honda Elevate: इंडियन मिड-साइज SUV सेगमेंट में 2026 का साल काफी रोमांचक साबित हो रहा है. हाल ही में लॉन्च हुई बायोन और फेसलिफ्टेड एलीवेट दोनों ही यंग कस्टमर, फैमिली और प्रीमियम लुक चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बायोन करीब ₹10 लाख से शुरू होती है, जबकि एलीवेट की कीमत ₹11.80 लाख से.

दोनों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, लेकिन स्टाइल, फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी में अंतर साफ दिखता है। बायोन नई ‘आर्ट ऑफ स्टील’ डिजाइन और एडवांस्ड टेक के साथ आई है, तो एलीवेट ने बोल्ड लुक और बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस के साथ अपनी जगह मजबूत की है. आइए दोनों की तुलना विस्तार से समझते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

बायोन की लंबाई 4245 मिमी, चौड़ाई 1810 मिमी, ऊंचाई 1605 मिमी और व्हीलबेस 2600 मिमी है. इसमें स्प्लिट हेडलैम्प, एच-एज एलईडी डीआरएल, ज्योमेट्रिक व्हील आर्च और 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ग्राउंड क्लियरेंस 205 मिमी है. एलीवेट थोड़ी बड़ी है.

इसकी लंबाई 4312 मिमी, व्हीलबेस 2650 मिमी, ऊंचाई 1650 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिमी हैं. इसमें नया बोल्ड मेश ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और रियर कनेक्टेड टेल लैंप हैं. बायोन ज्यादा मॉडर्न और वाइड दिखती है, जबकि एलीवेट का स्टांस ज्यादा रग्ड और एसयूवी जैसा है.

केबिन और कम्फर्ट

बायोन का केबिन ब्लैक-ओलिव ग्रे डुअल-टोन में है. टॉप वेरिएंट में डुअल 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट मिलते हैं. बूट स्पेस 505 लीटर है. एलीवेट में आइवरी-ब्लैक डुअल-टोन केबिन, सॉफ्ट-टच सरफेस और लेदरेट अपहोल्स्ट्री है. टॉप वेरिएंट में फ्रंट-रियर वेंटिलेटेड सीट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन और सिंगल-पेन सनरूफ उपलब्ध हैं. बूट स्पेस 458 लीटर है. बायोन का इंटीरियर ज्यादा हाई-टेक लगता है, जबकि एलीवेट में स्पेस और रियर सीट कम्फर्ट बेहतर है.

फीचर्स और सेफ्टी

बायोन में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी और टॉप वेरिएंट पर लेवल-2 प्रो एडास (लगभग 23-26 फंक्शन) मिलते हैं. स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट और TPMS हैं. एलीवेट में भी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं. टॉप वेरिएंट पर लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर उपलब्ध हैं. दोनों सेफ्टी में मजबूत हैं, लेकिन बायोन के एआई फीचर्स और ADAS पैकेज थोड़ा आगे लगते हैं.

इंजन और माइलेज

दोनों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन हैं. बायोन में 115 पीएस पावर और 144 एनएम टॉर्क है, 6-स्पीड मैनुअल या आईवीटी (सीवीटी) विकल्प के साथ. क्लेम्ड माइलेज आईवीटी में 18.6 किमी/लीटर है. एलीवेट में 121 पीएस पावर और 145 एनएम टॉर्क हैं, 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्टेप सीवीटी के साथ. क्लेम्ड माइलेज मैनुअल में 15.31 किमी/लीटर और सीवीटी में 16.61 किमी/लीटर है. एलीवेट थोड़ी ज्यादा पावरफुल है, लेकिन बायोन माइलेज में बेहतर है.

हमारी सलाह: कुल मिलाकर, बायोन फीचर्स, माइलेज और वैल्यू के लिए बेहतर है. वहीं होंडा एलीवेट स्पेस, ग्राउंड क्लियरेंस और ड्राइविंग फील के लिए अच्छी है. बजट और प्राथमिकता के हिसाब से आप दोनों में से किसी एक SUV को चुन सकते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *