बेटी की सेहत की चिंता ने बनाया आंत्रप्रेन्योर, दिल्ली की गीतांजलि का यह न्यूट्रिशन पाउडर है सेहत का पावर पैक

होमताजा खबरDelhi

बेटी की सेहत की चिंता ने बनाया आंत्रप्रेन्योर, गीतांजलि का न्यूट्रिशन पाउडर

Last Updated:

दिल्ली की गीतांजलि ने बेटी की सेहत की चिंता में न्यूट्रिशन पाउडर बनाया. मोरिंगा, पालक और सत्तू से बना यह पाउडर सेहत का पावर पैक है. यह चटपटा और पौष्टिक सुपरफूड बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है. इसकी कीमत 500 रुपये है. इससे बच्चे आसानी से हेल्दी एनर्जी ड्रिंक बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः दिल्ली की रहने वाली गीतांजलि ने अपनी बेटी की सेहत के लिए एक ऐसे पाउडर को बनाकर तैयार कर दिया है जो चटपटा भी है और सेहतमंद भी. इसे छोटे से छोटे बच्चे भी बहुत ही मजे से खा सकते हैं, क्योंकि आजकल के बच्चे हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट से ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं. उन्हें उनका चटपटा स्वाद पसंद होता है. ऐसे में अपने बच्चों को कैसे अच्छे सेहत दें यही चिंता दिल्ली की रहने वाले गीतांजलि को लगातार सता रही थी. तब उन्होंने चटपटे स्वाद के साथ घर में ही बनना शुरू किया हरी चटनी और ऐसा पाउडर जिसे एनर्जी ड्रिंक के तौर पर बच्चे पी सकते हैं. इसमें थोड़ा सा भी केमिकल या कोई प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाया गया है. बल्कि इसमें मिलाये गए हैं ऐसे सेहतमंद आइटम जिसे आज सेहत का पावर पैक माना जाता है. चलिए बताते हैं आपको सब कुछ विस्तार से.

मोरिंगा, पालक और सत्तू से बना है पाउडर
गीतांजलि ने बताया कि उनके ब्रांड का नाम मैजिक हर्ब्स है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के स्कूल में कुछ ना कुछ एनर्जी ड्रिंक लाने के लिए कहा जाता था. तो अपनी बेटी को एनर्जी ड्रिंक के तौर पर वह कुछ ना कुछ बनाकर देती थी लेकिन वह मार्केट का होता था. अब मार्केट का बना हुआ कितना सेहतमंद है और कितना नहीं यह चिंता भी उन्हें सता रही थी. तब उन्होंने घर के अंदर ही पालक, सत्तू और मोरिंगा से छटपटा पाउडर बनाया जिसे गोलगप्पा पाउडर भी कह सकते हैं. लेमन फ्लेवर का पाउडर भी उन्होंने बनाया और अपने बच्चों को इसे पीने के लिए दिया. बच्चों को काफी पसंद आया. देखते ही देखते आसपास के जो बच्चे थे उन्हें भी उन्होंने देना शुरू किया. तो उन बच्चों ने भी काफी अच्छा फीडबैक दिया. यहीं से उन्हें बिजनेस आइडिया आया और उन्होंने बनाना शुरू किया ग्रीन पाउडर जोकि सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर है.

इतनी है इसकी कीमत
गीतांजलि ने बताया कि वह मूंगफली से चटपटी चटनी भी बनाती हैं. जोकि पूरी तरह से सेहतमंद है. यह चटनी मार्केट में आपको बहुत महंगी मिलेगी लेकिन उनके पास कम कीमतों पर सब कुछ मिलता है. उन्होंने बताया कि आप अपने बच्चों को यह न्यूट्रिशन से भरा हुआ पाउडर और चटनी आराम से खिला सकते हैं. यह एक तरह का सुपर फूड है क्योंकि पालक, मोरिंगा और सत्तू यह सब कुछ सुपर फूड है. देश के प्रधानमंत्री भी मोरिंगा को काफी प्रमोट करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास हर फ्लेवर की कीमत लगभग 450 से लेकर 500 रुपए तक है. उनका जो न्यूट्रिशन पाउडर है वह 500 रुपए का है. जोकि 150 ग्राम है. इसमें 40 क्लास आराम से आप एनर्जी ड्रिंक बना सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी की पढ़ी हुई है और फिलहाल इस ब्रांड को अब आगे बढ़ा रही है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *