29 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस दिवाली घर लाइए बेस्ट हाइब्रिड SUV; कीमत ₹10,49,000 से शुरू

Last Updated:

Cheapest Hybrid Cars in India: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं, जो दमदार लुक, प्रीमियम फीचर्स और शानदार माइलेज का कॉम्बिनेशन दे, तो Strong Hybrid कारें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. मार्केट में Renault Duster, Maruti Victoris, Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs मौजूद हैं. इनमें 29 kmpl तक का माइलेज मिलता है. जानिए इन पांचों हाइब्रिड SUVs की शुरुआती कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज की पूरी डिटेल.

Renault Duster: बेस वेरिएंट को ₹10,49,000 में खरीदा जा सकता है. वहीं, डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.99 लाख से लेकर ₹19.49 लाख तक जाती है. इसका एक्सटीरियर सिग्नेचर वाई-शेप्ड एलईडी डीआरएल, इल्यूमिनेटेड डस्टर ग्रिल और 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ बेहद मस्कुलर और रफ-एंड-टफ दिखता है. केबिन में ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री, डार्क फिनिश और प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट मिलता है, जो इसे प्रैक्टिकल और स्पेशियस बनाता है.

इस SUV में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स और Bharat NCAP 5-स्टार रेटिंग शामिल हैं. इसमें 1.8-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.4kWh बैटरी के साथ ट्विन-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है, जो 160 PS की कंबाइंड पावर देता है और 29 किमी/लीटर का शानदार माइलेज निकालता है.

Maruti Suzuki Victoris: बेस वेरिएंट को ₹10,49,900 में खरीदा जा सकता है. विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹16.38 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती है. इसका डिजाइन स्लीक एरोडायनामिक प्रोफाइल, बोल्ड क्रोम ग्रिल और ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ काफी मॉडर्न लगता है. केबिन में प्रीमियम सॉफ्ट-टच मैटीरियल, डुअल-टोन फिनिश, एंबियंट लाइटिंग और आरामदायक 5-सीटर स्पेस दिया गया है जो लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, ईएसपी और एबीएस-ईबीडी दिए गए हैं. इसमें 1.5 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-सीवीटी सिस्टम मिलता है, जो 114.4 बीएचपी पावर और 28.65 किमी/लीटर का सर्टिफाइड माइलेज देता है.

Maruti Suzuki Grand Vitara: बेस वेरिएंट को ₹10,76,500 में खरीदा जा सकता है. ग्रैंड विटारा इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.43 लाख से शुरू होकर ₹20.09 लाख तक जाती है. इसका लुक क्रोम फ्रंट ग्रिल, 3-पॉइंट नेक्स्ट्रे एलईडी डीआरएल और चौड़े मस्कुलर स्टांस के साथ अर्बन एसयूवी जैसा है. इंटीरियर में ब्लैक और फॉक्स लेदर के साथ रिच शैम्पेन गोल्ड एक्सेंट, एर्गोनॉमिक सीट्स और मॉडर्न सेंटर कंसोल दिया गया है.

गाड़ी में हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर मौजूद हैं. सेफ्टी के तौर पर 6 एयरबैग्स, हिल-होल्ड, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा मिलते हैं. ये 1.5-लीटर 3-सिलेंडर हाइब्रिड इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 115.56 पीएस की पावर देती है और ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 27.97 किमी/लीटर का क्लेम्ड माइलेज देती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder: बेस वेरिएंट को ₹12,82,000 में खरीदा जा सकता है. हाइराइडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹16.66 लाख से ₹19.99 लाख के बीच है. इसका एक्सटीरियर टोयोटा की ग्लोबल एसयूवी स्टाइलिंग, क्रिस्टल एक्रिलिक फ्रंट ग्रिल और ट्विन एलईडी डीआरएल के साथ स्पोर्टी फील देता है. इसका केबिन डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन फिनिश, लेदर अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम टेक्सचर के साथ काफी सोफिस्टिकेटेड नज़र आता है.

हाइराइडर में कनेक्टेड कार टेक, 9-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइव मोड्स और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. सेफ्टी किट में 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस और रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. इसका 1.5-लीटर टीएनजीए एटकिंसन साइकिल पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 115.56 पीएस पावर जनरेट करता है और ई-ड्राइव सिस्टम के साथ 27.97 किमी/लीटर की बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी देता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *