Last Updated:
rajkumari lanchenbi chanu: राजकुमारी लैंचेनबी चानू ने महिला चांगक्वान संयुक्त स्पर्धा के फाइनल में 18.039 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता. यह डकार 2026 यूथ ओलंपिक में भारत का तीसरा मेडल है.
राजकुमारी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास.
नई दिल्ली. भारत की राजकुमारी लैंचेनबी चानू ने यूथ ओलंपिक 2026 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने सेनेगल के डकार में खेले जा रहे खेलों की महिला चांगक्वान वुशु स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया. इसके साथ ही वह यूथ ओलंपिक में वुशु का पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं. राजकुमारी ने कुल 18.039 अंक हासिल किए.
चौथे स्थान पर रहकर की वापसी
राजकुमारी ने प्रतियोगिता में शुरुआत गनशु रूटीन से की. इसमें उन्हें 8.723 अंक मिले और वह चौथे स्थान पर थीं. इसके बाद उन्होंने चांगक्वान रूटीन में शानदार प्रदर्शन किया और 9.316 अंक हासिल किए. दोनों रूटीन के अंकों को मिलाकर उनका कुल स्कोर 18.039 रहा. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने तीसरे स्थान पर पहुंचकर कांस्य पदक अपने नाम किया.
इस स्पर्धा में मिस्र की सोंडोस सोनबोल ने 18.660 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने गनशु और चांगक्वान, दोनों में 9.330 अंक हासिल किए. वहीं, वेनेजुएला की वैलेरिया फ्रैनरीस डुडामेल अल्वाराडो 18.199 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता.
फाइनल से पहले भी दिखाया था दम
राजकुमारी ने फाइनल में जगह बनाने के लिए शुरुआती राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया था. वह 17.982 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थीं. उन्होंने शुरुआती राउंड में गनशु में 8.876 और चांगक्वान में 9.106 अंक हासिल किए थे. मिस्र की सोंडोस सोनबोल 18.386 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही थीं.
A moment to cherish for Rajkumari Lanchenbi Chanu! 🇮🇳🥉
Watch her celebrate her podium finish at the Youth Olympic Games.
#Dakar2026 #YouthOlympics #Wushu https://t.co/D7X4GQtviL
