दिल्ली में दिवाली की रौनक, कहीं हस्तशिल्प तो कहीं सजे हैं गिफ्ट्स के बाजार, जानिए राजधानी के 5 दिवाली मेलों की खासियत

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में दिवाली की रौनक, कहीं हस्तशिल्प तो कहीं सजे हैं गिफ्ट्स के बाजार

Last Updated:

दिल्ली में दिवाली की रौनक, कहीं हस्तशिल्प तो कहीं सजे हैं गिफ्ट्स के बाजार, जानिए राजधानी के 5 दिवाली मेलों की खासियत.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: दिवाली की तैयारियां शुरू होते ही गांव से लेकर शहर तक के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. बात देश की राजधानी दिल्ली की ही तो वहां तो और भी ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है. इस बार दिल्ली में तो कई जगहों पर दिवाली बाजार और खास मेले लगाए गए हैं. इससे लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग तरह की चीजें देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है. हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां दिवाली को देखते हुए दुकानें सजाई गई हैं.

द ग्रैंड एक्सपो, कनॉट प्लेस
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित स्टेट एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स में द ग्रैंड एक्सपो लगा हुआ है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के हस्तशिल्प, हैंडलूम और छोटे कारोबारियों के उत्पाद देखने को मिल रहे हैं. दिवाली की खरीदारी के लिए यहां पारंपरिक सामान और गिफ्ट्स के कई विकल्प मिल रहे हैं. यह एक्सपो 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है.

ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन का दिवाली बाजार
दिल्ली का ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन दिवाली बाजार भी लोगों के बीच खास पहचान रखता है. लोधी रोड स्थित इस बाजार में दृष्टिबाधित प्रशिक्षुओं और कारीगरों के बनाए सामान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. यहां हाथ से बनी मोमबत्तियां, दीये, कागज से बने उत्पाद, कपड़े के बैग और घर सजाने का सामान मिलता है.इसके अलावा कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर और खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं. इस बाजार की खास बात यह है कि यहां से खरीदारी करने पर दृष्टिबाधित लोगों के हुनर और उनके काम को भी प्रोत्साहन मिलता है. इस साल यह बाजार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लगाया गया है.

दस्तकार फेस्टिवल ऑफ लाइट्स, छतरपुर
अगर आपको हाथ से बनी चीजें पसंद हैं, तो छतरपुर स्थित नेचर बाजार में लगा दस्तकार का फेस्टिवल ऑफ लाइट्स भी खास है.यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगरों के बनाए हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद देखने को मिलते हैं.सजावटी सामान, दीये, लैंप, मोमबत्तियां, पारंपरिक कपड़े और ज्वेलरी जैसे कई विकल्प यहां मिलते हैं.यह बाजार उन लोगों के लिए खास है, जो मशीन से बने सामान के बजाय कारीगरों की मेहनत से तैयार चीजें खरीदना पसंद करते हैं.इस साल इसका आयोजन 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हुआ है.

दिल्ली हाट, आईएनए
दिल्ली हाट की पहचान देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों से है.यहां एक जगह पर अलग-अलग क्षेत्रों की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है.कपड़े, ज्वेलरी, सजावट का सामान, हस्तनिर्मित उत्पाद और क्षेत्रीय खाने-पीने के विकल्प इसे खास बनाते हैं.दिवाली की खरीदारी के लिए भी यहां आने वाले लोग पारंपरिक और अलग तरह के उत्पाद तलाश सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *