Last Updated:
Chawri Bazar Building Collapse LIVE: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई. हादसे के बाद घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि, ‘हमलोग सो रहे थे, तभी अचानक तेज आव…और पढ़ें
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई. (फोटो PTI)
Delhi Building Collapse Live: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसा इतना तेज था कि आसपास के घरों में सो रहे लोग भी घबराकर बाहर निकल आए. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे लोग सो रहे थे तभी अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. उन्हें पहले लगा कि उनका अपना मकान गिर रहा है. बाहर आकर देखा तो बगल में बन रही इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी थी. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे. अब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी NDRF की टीमें भी राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं.
यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:00 से 9:30 बजे गली सितारा में हुआ. यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास है. तीन मंजिला इमारत का निर्माण चल रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत में उस समय कुछ मजदूर मौजूद थे. घटना के समय मौजूद मोहम्मद नईम ने ANI को बताया कि घायल मजदूरों ने उन्हें तीन से चार लोगों के इमारत में होने की बात बताई थी. घटनास्थल पर कम से कम छह दमकल गाड़ियां और बचाव वाहन भेजे गए. फिलहाल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. दिवाली से पहले पुरानी दिल्ली के इस व्यस्त बाजार में हुए हादसे ने आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बचाव अभियान से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें.
पढ़ें लाइव अपडेट्स
November 5, 202616:04 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं… चावड़ी बाजार हादसे पर क्या बोले मेयर प्रवेश वाही
November 5, 202615:58 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: चावड़ी बाजार में अवैध निर्माण पर भड़के BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
November 5, 202614:51 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: चावड़ी बाजार हादसे के बाद JE/AE निलंबित, सीएम ने किया दौरा
November 5, 202614:20 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: मौके पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता
November 5, 202614:18 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: मेयर और पार्षद में बहस
November 5, 202613:27 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: इमारतों के ढहने पर सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा
November 5, 202613:22 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: आसपास की इमारतों को कोई नुकसान नहीं, स्थानीय निवासी ने दी जानकारी
November 5, 202613:10 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: दमकल टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 4 लोगों को बचाया
November 5, 202612:57 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: पिछले महीने न्यू सीमापुरी में इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत
November 5, 202612:52 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: चांदनी चौक में 160 साल पुरानी टाउन हॉल इमारत का हिस्सा ढहा
November 5, 202612:46 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: ‘हमलोग सो रहे थे, अचानक तेज आवाज आई’
November 5, 202612:46 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
November 5, 202612:45 IST
Chawri Bazar Building Collapse Live: सुबह 9:50 बजे मिली थी हादसे की सूचना
November 5, 202612:45 IST
