दिल्ली में दिवाली से पहले बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार मेट्रो के पास 3 मंजिला इमारत ढहने से 2 की मौत

होमताजा खबरDelhi

द‍िल्‍ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत ढहने से 2 की मौत, कई लोग अब भी दबे

Last Updated:

Delhi Chawri Bazar Building Collapse: द‍िल्‍ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्‍टेशन के सामने बड़ा हादसा हो गया. यहां एक 3 मंज‍िला न‍िर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, ज‍िसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबक‍ि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फ‍िलहाल घटनास्‍थल पर बचाव अभ‍ियान चलाया जा रहा है.

Delhi chawri bazar building collapse, दिल्‍ली चावड़ी बाजार में 3 मं‍ज‍िला इमारत ढही. सांकेत‍िक तस्‍वीर, PTI

Delhi Chawri Bazar Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पैवालान इलाके की गली सत्तारा, शीश महल में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई. इसके मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबक‍ि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मौके पर पुलिस और बचाव दल कर्मी पहुंच चुके हैं और खोजबीन की जा रही है. इस हादसे में 15 लोगों के दबे होने की जानकारी म‍िली थी, हालांक‍ि हालांक‍ि फायर अधिकारी के मुताबिक पांच लोग सुरक्ष‍ित बाहर निकाले जा चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से हड़कंप मच गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे गली शाहतारा में शीश महल में इमारत ढहने की सूचना मिली. यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के एकदम सामने ही है.

डीएफएस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गई हैं. इनमें तीन वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी और उसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसके बाद अतिरिक्त दमकल गाड़ियां और अधिकारी मौके पर भेजे गए.

अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मी खोज अभियान चला रहे हैं और मलबे में दबे लोगों को ढूंढ रहे हैं.

चांदनी चौक में टाउनहॉल की इमारत का भी एक ह‍िस्‍सा ढहा 

चावड़ी बाजार में हुए हादसे के अलावा चांदनी चौक की प्रस‍िद्ध इमारत टाउनहॉल की ब‍िल्‍ड‍िंंग को भी नुकसान पहुंचा है. इस ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत का एक हिस्सा गिरने की वजह से इसे फ‍िलहाल बंद कर दिया गया है.

बता दें क‍ि यह इमारत 160 साल पुरानी है और कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह भी रही है. पहले दिल्ली नगर निगम का मुख्यालय भी यहीं हुआ करता था, ऐसे में जब ऐतिहासिक टाउनहॉल का एक हिस्सा गिरा तो कई सवाल उठने लगे फिलहाल ऐतिहासिक टाउन हॉल को बंद कर दिया गया है और इसका मेंटीनेंस चल रहा है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *